Bollywood News


'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए इस जगह एक साथ रवाना हुए सलमान खान और कैटरीना कैफ!

'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए इस जगह एक साथ रवाना हुए सलमान खान और कैटरीना कैफ!
सलमान खान ने जब भी सिल्वर स्क्रीन पर एक्शन अवतार लिया है, तभी उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है| बात करें 'एक था टाइगर' की या फिर 'टाइगर जिंदा है' की दोनों ही फ़िल्में सुपरहिट साबित हुई थी| अभिनेता के फैन्स 'टाइगर जिंदा है' के बाद से ही जानना चाह रहे थे कि आखिर अभिनेता 'टाइगर 3' कब लेकर आ रहे हैं| अगर आपको पता हो इस फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में सलमान खान और कैटरीना कैफ फिर से एक साथ मिलकर लोगों को दीवाना बनाते नज़र आने वाले हैं| हाल ही में इन दोनों की कुछ तस्वीरें भी एयरपोर्ट से वायरल हुई हैं|

मीडिया सूत्रों की मानें तो ये दोनों 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए रूस के लिए निकल चुके हैं| एयरपोर्ट पर कुछ पत्रकारों ने इनको अपने कैमरे में कैद कर लिया, सलमान और कैटरीना दोनों ही ब्लैक ड्रेस पहने पोज़ देते नज़र आ रहे थे| सलमान के खिलाफ विलेन के किरदार में पाकिस्तान एजेंट की भूमिका में इमरान हाशमी दिखाई देने वाले हैं| इस खबर के सामने आते ही दोनों के फैन्स काफी खुश नज़र आए थे, यह पहला मौका होगा जब सलमान और इमरान स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे|



बता दें कि फिल्म 'टाइगर 3' में इमरान का किरदार काफी दिलचस्प होने वाला है| इसमें कैटरीना कैफ पाकिस्तानी एजेंट की भूमिका में नज़र आएंगी, परन्तु वह सलमान के साथ मिलकर देश के दुश्मनों के साथ लड़ती दिखाई देने वाली हैं| मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस प्रोजेक्ट के रिलीज़ होने की फैन्स काफी समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load