Bollywood News


किच्छा सुदीप के जन्मदिन पर "विक्रांत रोणा" के फर्स्ट लुक से मेकर्स ने उठाया पर्दा!

किच्छा सुदीप स्टारर विक्रांत रोणा पहली मेगा-बजट फिल्म थी जिसकी शूटिंग महामारी के शुरुआती दिनों में की गई थी। फिल्म के मेकर्स की प्रत्येक घोषणा के साथ इसके रिलीज होने की उम्मीद को और भी बढ़ा रहे हैं। ऐसे में सुपरस्टार के जन्मदिन के अवसर पर, मेकर्स ने फिल्म से सुदीप के जबरदस्त ग्लिम्पस शेयर किया जो दर्शकों के रोंगटे जरूर खड़े कर देगा। यह ग्लिम्पस एक ऐसी दुनिया के वर्णन करते हैं जहां विक्रांत रोणा के आने से उनके दुश्मनों के दिलों को दहला देता है। इस विजुअल में नैरेटर सुदीप के स्वैग को अंधेरे का भगवान कहता है। 'द डेडमैन्स एंथम' की पहली झलक निश्चित रूप से फिल्म के लिए फैंस की उम्मीदों को और बढाती है।

फिल्म के डायरेक्टर अनूप भंडारी कहते हैं, "मैं बहुत खुश हूं कि हमें सुदीप सर का जन्मदिन 'डेडमैन्स एंथम' के साथ मनाने का मौका मिला, जिसमें विक्रांत रोणा की पहली झलक दिखाई गई है। विक्रांत रोणा एक रहस्यमयी किरदार है और इस पहली झलक में उन्हें देखा जा सकता है। फिल्म बनाते समय, मुझे इसके विशाल पैमाने के बारे में पता था, लेकिन सुदीप सर के टाइटैनिक हीरो के अवतार ने इसे और भी बड़ा बना दिया है। उन्हें जनमदिन की शुभकामनायें।"

प्रोड्यूसर जैक मंजूनाथ कहते हैं कि ,`हम सुदीप सर को विक्रांत रोणा की पहली झलक के साथ जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। यह अविश्वसनीय है और हम इस तरह की सकारात्मक शुरुआत से बेहद उत्सुक हैं। उनकी एनर्जी, पैशन और समय की कसौटी पर खरा उतरने के लिए सिनेमा बनाने की उनकी इच्छाशक्ति ही विक्रांत रोणा को खास बनाती है।`

विक्रांत रोणा एक बहुभाषी एक्शन एडवेंचर फिल्म है जो 14 भाषाओं और 55 देशों में 3-डी में रिलीज की जायेगी। अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित, जैक मंजुनाथ और शालिनी मंजूनाथ ( शालिनी आर्ट्स) द्वारा निर्मित, अलंकार पांडियन (इन्वेनियो फिल्म्स) द्वारा सह-निर्मित, बी अजनीश लोकनाथ द्वारा संगीतबद्ध किए गए इस फिल्म का सेट केजीएफ के प्रसिद्धि डीओपी विलियम डेविड और शिवकुमार ने तैयार किया है। फिल्म विक्रांत रोणा में किच्छा सुदीप, निरूप भंडारी और नीता अशोक और जैकलीन फ़र्नांडीस नज़र आयेंगे।

End of content

No more pages to load