Bollywood News


एक्सेल एंटरटेनमेंट ने बेहद खास फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का फर्स्ट लुक किया रिलीज़!

हमें एक बहुत ही खास फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का पोस्टर पेश करते हुए गर्व हो रहा है, जिसमें हिंदी फिल्म उद्योग में सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक श्रीमान ऋषि कपूर है, जिनके अद्वितीय काम और शानदार करियर को हम हमेशा संजो कर रखा जाएगा। उनके प्यार, सम्मान और याद के प्रतीक के रूप में और उनके लाखों प्रशंसकों को उपहार के रूप में, उनकी अंतिम फिल्म का पहला लुक रिलीज़ किया गया है। श्री परेश रावल को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने ऋषि-जी द्वारा निभाए गए उसी करैक्टर को चित्रित करने का संवेदनशील कदम उठाने की सहमति देकर फिल्म को पूरा किया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और मैकगफिन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, नवोदित हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक प्यारे 60 वर्षीय व्यक्ति की कहानी है।



एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और मैकगफिन पिक्चर्स प्रोडक्शन की इस फ़िल्म का निर्देशन डेब्यू निर्देशक हितेश भाटिया ने किया है। फिल्म रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, हनी त्रेहान, अभिषेक चौबे द्वारा निर्मित और कासिम जगमगिया द्वारा सह-निर्मित है।

End of content

No more pages to load