Bollywood News


फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' के पहले गीत 'विघ्नहर्ता' का टीज़र हुआ रिलीज़!

फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' के पहले गीत 'विघ्नहर्ता' का टीज़र हुआ रिलीज़!
बहुप्रतीक्षित फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ के पहले गाने का टीज़र जारी कर दिया गया है और यह फेस्टिवल के लिए एकदम परफ़ेक्ट गीत है। यह टीज़र गणपति उत्सव की भव्यता को दर्शाता है।

टीज़र से इतना तो साफ़ हो गया है कि 'विघ्नहर्ता' नामक यह गाना ऊर्जा और भव्य से भरपूर एक फेस्टिवल सॉन्ग है, जो गणपति के वास्तविक सार को कैप्चर करेगा। यह एक तरह की झलक है कि ट्रैक कैसा होगा।

वहीं गाने के टीजर के साथ फिल्म के प्रति उत्साह पहले से कई ज़्यादा बढ़ गया है।

इस छोटे टीज़र में, हमें सलमान खान और आयुष शर्मा की कुछ आकर्षक और मोहक झलकियाँ देखने मिल रही हैं जो प्रत्याशा को और भी उच्च स्तर तक ले जाती हैं।

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान और आयुष शर्मा पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आएंगे और इसे सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है और सलमा खान द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है।

End of content

No more pages to load