जैकलीन फर्नांडीज ने इंस्टाग्राम पर 55 मिलियन का माइलस्टोन किया पार!

Friday, October 01, 2021 13:22 IST
By Santa Banta News Network
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली जैकलीन फर्नांडीज ने इंस्टाग्राम पर 55 मिलियन फॉलोअर्स का माइलस्टोन पार कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस साल अप्रैल में 50 मिलियन को पार करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री ने अब केवल पांच महीनों में 55 मिलियन का आंकड़ा छू लिया है।

जब से जैकलीन सोशल मीडिया से जुड़ी हैं, तब से वह अपने प्रशंसकों को अपनी डेली लाइफ और व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बारे में जानकारी देती आई हैं, जिससे वह सभी की पसंदीदा बन गयी हैं। उनकी फिटनेस और वर्कआउट वीडियो को उनके प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है। ऐसे में यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि, जैकी न केवल देश में बल्कि दुनिया भर में प्रशंसकों का रुझान अपनी तरफ़ बनाये रखना बखूबी जानती हैं।

जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,"Yay!! 55 strong!!!! 💕"



एक फिटनेस फ्रीक और फैशनिस्टा के रूप में अपनी पहचान बनाते हुए, जैकलिन को एयरपोर्ट, कैजुअल ब्रंच या डिनर डेट और रेड कार्पेट जैसे स्टाइल के विभिन्न चैप्टर्स में धमाल मचाते हुए देखा गया है। जैकी (जैसा कि उन्हें प्यार से पुकारा जाता है) समाज के लिए कुछ अच्छा करने में विश्वास रखती हैं और पिछले कुछ वर्षों से कई नेक कामों से जुड़ी हुई हैं जिसके लिए वह अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालना बखूबी जानती हैं।

अभिनेत्री को उनकी नवीनतम रिलीज़, 'भूत पुलिस' में उनके प्रदर्शन के लिए दर्शकों, उद्योग और आलोचकों द्वारा खूब सराहा गया है, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान और अर्जुन कपूर भी नज़र आ रहे हैं।

लोकप्रियता की सीढ़ी पर चढ़ते हुए, जैकी के पास बड़े-बड़े बैनर हैं, जिनमें अक्षय कुमार के साथ दो फिल्में 'राम सेतु' और 'बच्चन पांडे', सलमान खान के साथ 'किक 2' और रोहित शेट्टी की 'सर्कस' शामिल है।
ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी पहन पूल किनारे खड़ी हो कर पूनम पांडे ने दिये कामुक पोज़!

भारतीय मॉडल और एक्टर्स पूनम पांडे हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और सेक्सी फोटो, वीडियो शेयर करके फैंस को

Tuesday, June 10, 2025
शिल्पा शेट्टी ने क्रोएशिया में गोल्डन अंदाज़ के साथ मनाया अपना 50 वां जन्मदिन!

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटीज़ में से एक हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर

Tuesday, June 10, 2025
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में धमाकेदार तरीके से हुई नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी!

पंजाब की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और कॉमेडियन नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा आतंकी हमले पर उनके

Monday, June 09, 2025
आशीष दीक्षित ने कैमरे के पीछे भी अपनी ब्रह्मचारी भूमिका को बखूबी निभाया!

एक ऐसे उद्योग में जहां रोमांटिक केमिस्ट्री अक्सर केंद्र में रहती है, अभिनेता आशीष दीक्षित एक ब्रह्मचारी पति की भूमिका

Monday, June 09, 2025
ईशा गुप्ता के ब्लैक बिकिनी कामुक लुक ने की हॉटनेस की सारी हदें पार, वीडियो वायरल!

सोश्ल मीडिया पर ट्रैंडिंग मॉडल ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से अपने सेक्सी फिगर के द्वारा लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया

Monday, June 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT