Bollywood News


लड़ाई के लिए उकसा रहे चिंटू की सलमान खान ने बजाई बैंड!

लड़ाई के लिए उकसा रहे चिंटू की सलमान खान ने बजाई बैंड!
बिग बॉस सीजन 17 में पिछली रात अंकिता लोखंडे ने अभिषेक को चिंटू के उपर हाथ उठाने के कारण शो से बाहर करने का फ़ैसला सुनाकर सभी को हैरान कर दिया| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिषेक कुमार को बाहर करना है या नही ये पावर घर की नई कैप्टन अंकिता को मिली थी| जिसके जवाब में उन्होंने अभिषेक को बाहर जाने का रास्ता दिखा दिया|

इस पूरी घटना के बाद जब वीकेंड पर शो के होस्ट सलमान खान आए तो उन्होंने समर्थ यानि चिंटू की अच्छे से क्लास लगा दी| समर्थ पर अपना हाथ उठाने के बाद अभिषेक कई बार कैमरे के सामने बिग बॉस और चिंटू से माफी मांगते नज़र आए| अगर आपको पता हो इस घटना के दौरान समर्थ और ईशा काफी समय से अभिषेक को पोक किये जा रहे थे जिसके नतीज़े में उनका हाथ उठ गया| अभिषेक का समर्थ को थप्पड़ मारना इस शो का सबसे बड़ा नियम उलंघन करना था|

शो के अंत में जब घर की कैप्टन अंकिता से बिग बॉस ने पूछा की इस नियम उलंघन के लिए अभिषेक कुमार को कैसी सजा देनी चाहिए| इस सवाल के जवाब में अंकिता ने कहा कि उन्हें इस शो से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिये| अंकिता के पीछे से भी अभिषेक ने कई बार माफ़ी मांगी लेकिन वह अपने फ़ैसले पर अड़ी रही| बीते वीकेंड में सलमान ने भी अभिषेक के तरीक़े को गलत बताया परन्तु उन्होंने समर्थ की भी जमकर बैंड बजाई| सलमान ने कहा कि चिंटू को पता होते हुए अभिषेक को इतना पोक किया ताकि उसका हाथ उठ जाए और वह शो से बाहर हो जाए| ये सब कुछ होने के बाद अभिषेक को बाहर तो कर दिया गया है परन्तु वह अभी तक वह लोगों के बीच नही आए हैं| अब उनके फैन्स द्वारा यही उम्मीद की जा रही है कि उनको माफ़ी मांगने के बाद मेकर्स द्वारा वापिस बुला लिया जाएगा|

End of content

No more pages to load