Bollywood News


प्रियांक-शजा की गोद भराई में श्रद्धा कपूर के ठुमकों ने खींचा फैन्स का ध्यान!

प्रियांक-शजा की गोद भराई में श्रद्धा कपूर के ठुमकों ने खींचा फैन्स का ध्यान!
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर हमेशा अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर जुड़ी रहती हैं| पिछले साल रिलीज़ हुई उनकी सुपरहिट फ़िल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर के साथ उनके रोमांस को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था| यही वजह है कि अभिनेत्री के फैन्स उनकी आने वाली फ़िल्म का अभी से इंतज़ार करने लग गए हैं| श्रद्धा को जब भी समय मिलता है वह उसको अपने परिवार के साथ बिताना पसंद करती हैं|

श्रद्धा कपूर हाल ही में अपने कजिन प्रियांक शर्मा की गोद भराई के फंक्शन में पहुंची थी। उसी फंक्शन की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें अभिनेत्री का डांस लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है| अगर आपको पता हो प्रियांक शर्मा अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे के लड़के हैं। 80-90 के दशक में पद्मिनी का नाम मशहूर अभिनेत्री में लिया जाता था| सोशल मीडिया पर वायरल श्रद्धा कपूर के इस डांस वीडियो को देखकर उनके फैन्स अलग-अलग तरीके की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|





श्रद्धा कपूर का यह मराठी लुक उनके फैन्स को इंप्रेस करने के लिए काफी है। कजिन के गोद भराई फंक्शन में श्रद्धा ने लेमन शेड का अनारकली सूट पहन रखा था| अदाकारा का यह लुक भी पहले की तरह लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा| अभिनेत्री के न्यू प्रोज़ेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' में मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं| इसके अलावा श्रद्धा 'नागिन और चालबाज इन लंदन' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा है जिनका उनके फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load