Bollywood News


अक्षय- टाइगर स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज डेट आउट!

अक्षय- टाइगर स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज डेट आउट!
इस समय बॉलीवुड के दो बड़े सुपर स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपने अलगे प्रोज़ेक्ट 'बड़े मियां छोटे मियां' की तैयारी में लगे हुए हैं| न्यू ईयर के कुछ दिनों बाद हिंदी सिनेमा के युवा कलाकार टाइगर ने अपनी फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है| इसको देखने के बाद दोनों हीरो के फैन्स की फिल्म के प्रति उत्सुकता काफ़ी ज्यादा बढ़ गई है| खबरों की मानें तो तीन महीने बाद इस बिग प्रोज़ेक्ट को रिलीज़ किया जा सकता है|

अक्षय और टाइगर स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म पिछले काफ़ी समय से सुर्ख़ियों में बनी हुई है| बॉलीवुड फिल्मों के फैन्स इस फिल्म के रिलीज़ होने का काफ़ी ज्यादा इंतज़ार कर रहे हैं| अब इस इंतज़ार को टाइगर श्रॉफ ने खत्म कर दिया है, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज़ डेट के सस्पेंस को कम किया है| टाइगर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि बड़े और छोटे से मिलने का समय हो गया है अब बस तीन महीने बचे हैं।



इस सोशल मीडिया पोस्ट से एक बात तो साफ़ हो गई है कि 'बड़े मियां छोटे मियां' फ़िल्म को इसी साल 10 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा| डायरेक्शन की बात करें तो अली अब्बास जफर ने इसका जिम्मा संभाला है और वासु भगनानी, जैकी भगनानी प्रोडक्शन पूजा एंटरटेनमेंट को इस फिल्म ने बनाया है|। इस फिल्म में अक्षय और टाइगर एक्शन के साथ- साथ मस्ती के मूड में नज़र आने वाले हैं|

End of content

No more pages to load