Bollywood News


राम भक्ति में डूबे दिखाई दिए रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी!

राम भक्ति में डूबे दिखाई दिए रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी!
हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय लव बर्ड्स में से एक जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह इस समय अपनी शादी के लिए बहुत ज्यादा सुर्ख़ियों में रहते हैं| कुछ समय पहले ये दोनों अपनी शादी की शोपिंग कर रहे थे और अब इस जोड़े की एक फ़ोटो काफी वायरल हो रही है| इसमें रकुल और जैकी राम नाम में डूबे नज़र आ रहे हैं|

अगर आपको पता हो बॉलीवुड का यह कपल इसी साल फ़रवरी में शादी करने जा रहा है| उससे पहले यह दोनों भगवान राम से उनका आशीर्वाद लेने पहुँचें हैं। जैकी भगनानी ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है "राम मंदिर प्रतिकृति रथ से मंत्रमुग्ध। शांतिपूर्ण और दिव्य. ✨️ @रकुलप्रीत @श्वेता_शालिनी #जय श्री राम"|



रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी पिछले तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं| कुछ ही दिनों में यह जोड़ी अपने रिश्ते को और मजबूत कर लेगी| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है| अब जो लोग वहां नही जा पाएंगें उनके लिए मुंबई में राम मंदिर प्रतिकृति रथ बनाया गया है|

End of content

No more pages to load