Bollywood News


ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'फाइटर' के ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही उड़ाया गर्दा!

हिंदी सिनेमा प्रेमियों ने जब से भारत के सबसे पहले एरियल एक्शन प्रोज़ेक्ट `फाइटर` की खबरों को देखा और सुना है तो उनकी उत्सुकता फ़िल्म के प्रति काफ़ी ज्यादा बढ़ गई है| इस मूवी में ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं| अगर आप भी देशभक्ति से संबंधित फिल्मों को लाइक करते हैं, तो यह फिल्म गणतंत्र दिवस पर आपके रौंगटे खड़े करने आ रही है| हाल ही में मेकर्स ने इसका ट्रेलर लोगों के सामने प्रस्तुत किया है जिसने सोशल मीडिया पर आते ही आग लगानी शुरू कर दी है|

काफी समय से फैन्स `फाइटर` के ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे थे| ट्रेलर की वीडियो में आप देख सकते हैं ऋतिक के साथ मिलकर दीपिका और अनिल कपूर अपने फाइटर विमान से दुश्मनों के जहाजों को खदेड़ते हुए नज़र आ रहे हैं| बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसको शेयर करते हुए लिखा है" दिल आसमान के नाम, और जान वतन के नाम। जय हिन्द! #फाइटरट्रेलर अभी आ गया है। #फाइटरफॉरएवर #FighterOn25thJan दुनिया भर में रिलीज हो रही है। IMAX 3D में बड़ी स्क्रीन पर अनुभव। फिल्म मेकर्स ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसको शेयर किया है"

<

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvNmFtSXFfbVA0eE0=

फिल्म `फाइटर` का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और वायाकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने इसके निर्माण कार्य में मदद की है। इसमें दीपिका और ऋतिक के साथ-साथ अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देने वाले हैं| अगर आपको पता हो यह मूवी 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रदर्शित की जाएगी|

End of content

No more pages to load