Bollywood News


अजय देवगन स्टारर 'शैतान' के भूतिया पोस्टर से रिलीज़ डेट आई सामने!

अजय देवगन स्टारर 'शैतान' के भूतिया पोस्टर से रिलीज़ डेट आई सामने!
कुछ देर पहले ही बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन ने अपने अपकमिंग प्रोज़ेक्ट की जानकारी फैन्स के साथ साँझा की है| अभिनेता ने एक डरावना पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी रिलीज़ डेट से भी पर्दा उठाया है| इसके आलावा अभिनेता इसी साल 'रेड 2' और 'सिंघम 3' जैसी बड़ी फिल्मों में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं|

अजय ने कुछ समय पहले ही एक बड़ा सरप्राइज अपने फैन्स के साथ शेयर किया है। अभिनेता ने ट्वीटर पर 'शैतान' फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए इसकी रिलीज़ डेट भी बताई है| जिसको देखने के बाद उनके फैन्स की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा '#शैतान आपके लिए आ रहा है। 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों पर कब्ज़ा'।



अजय ने मार्च में 'शैतान' के लिए सभी थिएटर्स को अपने कब्जे में कर लिया है| 8 मार्च बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने वाली इस मूवी में अजय देवगन के अलावा अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक और ज्योति देशपांडे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं| 'क्वीन' और 'सुपर 30' जैसी ब्लॉक बस्टर फ़िल्में बना चुके निर्देशक विकास बहल ही इस फिल्म को बना रहे हैं|

End of content

No more pages to load