Bollywood News


श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन पर 'हनुमान' भक्तों की हुई बले-बले!

कुछ दिनों से एक तेलुगु फ़िल्म काफी सुखियों में चल रही है, जिसकी सबसे बड़ी वजह इसका वर्ल्ड वाइड शानदार प्रदर्शन है| तेलुगु अभिनेता तेजा सज्जा स्टारर 'हनु-मान' मूवी की इस समय हर कोई तारीफ़ करता नज़र आ रहा है| यह फिल्म आए दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है| हिंदी सिनेमा प्रेमी भी इस मूवी के प्रदर्शन की तारीफ़ किये बिना नही रह पा रहे हैं| हाल ही में इसके मेकर्स ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन पर 'हनुमान' भक्तों को एक खास तौफ़ा दिया है।

थोड़ी देर पहले ही 'हनु-मान' मूवी के निर्देशक प्रशांत वर्मा ने इसके दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी है| निर्देशक ने अपने इस न्यू प्रोज़ेक्ट के लिए श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन ही शुभ माना है| उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'दुनिया भर के दर्शकों से #हनुमान को मिले अपार प्यार और समर्थन के लिए कृतज्ञता के साथ, मैं खुद से एक वादा करके एक नई यात्रा की दहलीज पर खड़ा हूं! #राममंदिरप्राणप्रतिष्ठा के शुभ दिन पर #जयहनुमान प्री-प्रोडक्शन शुरू 🙏'|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिना किसी लोकप्रिय स्टार कास्ट के तेलुगु अभिनेता तेजा सज्जा की यह फिल्म पूरे विश्व में अभी तक 200 करोड़ से ज्यादा का बिज़नेस कर चुकी है| आपको जानकर हैरानी होगी कि इसको बनाने में 50 करोड़ से भी कम का खर्चा आया था| इस मूवी के जबरदस्त ग्राफिक्स के कारण हर कोई इसका दीवाना हो गया है| इसके दूसरे पार्ट को 'जय हनुमान' का नाम दिया है, मेकर्स ने इस फिल्म को जल्दी से बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी भी शुरू कर दी हैं|

End of content

No more pages to load