Bollywood News


एक्टर के बाद संगीतकार बने अक्षय कुमार का पहला सॉंग 'शंभू' रिलीज़!

एक्टर के बाद संगीतकार बने अक्षय कुमार का पहला सॉंग 'शंभू' रिलीज़!
बॉलीवुड के लोकप्रिय हीरो अक्षय कुमार को सिनेमा प्रेमी उनके धमाकेदार एक्शन के लिए काफी पसंद करते हैं| वैसे तो यह अभिनेता अभिनय से लेकर कॉमेडी तक फ़िल्म में अपने हर किरदार के लिए चर्चा में बने रहते हैं| अब यह स्टार संगीत की दुनिया में भी लोगों को अपना दीवाना बनाने के लिए तैयार है| हाल ही में अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपना पहला गाना फैन्स के साथ शेयर किया है|

इस गाने को अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है| वीडियो में अभिनेता महादेव के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि `शंभू` टाइटल सॉंग को खुद अक्षय ने अपनी आवाज़ दी है| पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा "हमारी तरफ़ से सम्मान, #शंभू, सभी के अनुभव के लिए यहाँ है! 🙏🏻🔱 #शंभूआउटनाउ। बायो में लिंक करें"| गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं अभिनेता भोलेनाथ बनकर परफॉर्म करते नज़र आ रहे हैं|



aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvNEFJcEh0UVRFRVU=

अगर आपको पता हो अक्षय ने 3 जनवरी को `शंभू` का टीज़र फैन्स के साथ साँझा किया था| अब उन्होंने पूरे गाने को लोगों के सामने प्रस्तुत कर दिया है| `शंभू` सॉंग को अभिनेता ने सुधीर यदुवंशी और विक्रम मॉन्ट्रोज के साथ मिलकर गाया है| अभिनव शेखर ने इस गाने को लिखा है और कोरियोग्राफी का कार्य गणेश आचार्य ने संभाला है|

End of content

No more pages to load