Bollywood News


भारत की प्रधानमंत्री बनने को लेकर कंगना रनौत ने एक बार फ़िर दिया बेबाक जवाब!

भारत की प्रधानमंत्री बनने को लेकर कंगना रनौत ने एक बार फ़िर दिया बेबाक जवाब!
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा कंगना रनौत का बेबाक अंदाज़ उनके हर एक फैन्स को पसंद है| अभिनेत्री ने सिर्फ़ अपने बयानों के कारण ही नही बल्कि अपने शानदार अभिनय कौशल से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है| इस समय कंगना अपने आने वाले बहुप्रतीक्षित प्रोज़ेक्ट 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है| अगर आपको पता हो इस मूवी में वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं|

हाल ही में एक प्रोग्राम के दौरान अभिनेत्री से राजनीति से जुड़ा हुआ सवाल पूछा गया था| इसका जवाब भी कंगना रनौत अपने ही अंदाज़ में दिया है जो इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल भी हो रहा है| बता दें कि 14 जून 2024 को कंगना की 'इमरजेंसी' फ़िल्म बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो रही है| कुछ समय पहले ही जब अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या वह आने वाले समय में भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहेंगीं| इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि " मैं 'इमरजेंसी' नाम की एक मूवी का हिस्सा हूँ उसको देखने के बाद कोई मुझे प्रधानमंत्री नही बनाएगा"|

पीरियड ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' का कंटेंट राजनीति से संबंधित है| कंगना इस मूवी में अभिनय करने के साथ-साथ इसका निर्देशन कार्य भी संभाल रही हैं| कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने एक पोस्टर के द्वारा 'इमरजेंसी' की रिलीज़ डेट फैन्स के साथ शेयर की थी| इस बहुप्रतीक्षित प्रोज़ेक्ट में उनके साथ महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और अनुपम खैर जैसे लोकप्रिय सितारे भी मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाले हैं|

End of content

No more pages to load