Bollywood News


शो देखने आए लोगों का फ़ोन छीनकर गुस्सा निकालते सिंगर को यूजर्स ने लिया आड़े हाथ!

बॉलीवुड के युवा संगीतकार आदित्य नारायण हाल ही के अपने एक लाइव शो की वजह से काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं| हुआ यूँ कि इस शो के दौरान सिंगर ने शो देखने आए लोगों का फ़ोन छीनकर फैंक दिया| इसी शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है| जिसको देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने सिंगर को कमेंट करते हुए लपेटना शुरू कर दिया है|

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आदित्य परफॉर्म करते समय एक फैन्स जो वीडियो बना रहा था उसका फ़ोन लेकर फैंक रहे हैं| वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहला मौका नही है जब उन्होंने अपने फैन्स के साथ इतना गंदा बिहेव किया है| इसी गलती की वजह से अब सोशल मीडिया यूजर्स उनके उपर भड़के हुए नज़र आ रहे हैं|



अगर आपको पता हो साल 2017 में रायपुर एयरपोर्ट स्टाफ से भी आदित्य नारायण पंगा ले चुके हैं| उस समय भी उनका एक वीडियो काफ़ी वायरल हुआ था जिसमें वह एयरपोर्ट स्टाफ से लड़ाई करते दिखाई दिए थे| वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य को लास्ट बार साल 2023 के इंडियन आइडल टीवी शो को होस्ट करते हुए देखा गया था| एक्टिंग में तो वह साल 2010 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'शापित' के बाद से गायब हो गए थे| दूसरी तरफ़ संगीत की दुनिया में भी यह कलाकार कुछ ख़ास नही कर पा रहा है|

End of content

No more pages to load