Bollywood News


अजय देवगन और आर माधवन स्टारर 'शैतान' का खूंखार पोस्टर वायरल!

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर 'शैतान' का खूंखार पोस्टर वायरल!
कुछ समय पहले हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन ने अपने अपकमिंग प्रोज़ेक्ट 'शैतान' का एक पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज़ डेट फैन्स के साथ साँझा की थी| जिसको देखने के बाद फैन्स की उत्सुकता सोशल मीडिया पर साफ़ दिखाई दे रही थी| हाल ही में फ़िल्म मेकर्स और अभिनेता ने एक पोस्टर के द्वारा बड़ी अपडेट लोगों के साथ शेयर की है|

अभिनेता ने कुछ समय पहले 'शैतान' का टीज़र शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था "वो पूछेगा तुमसे... एक खेल है, खेलोगे? पर उसके बहकावे में मत आना! #शैतानटीज़र अभी जारी! 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों पर कब्ज़ा"| इस मूवी में अजय देवगन और आर माधवन दोनों आपस में लड़ते नज़र आने वाले हैं| अजय का यह प्रोजेक्ट गुजराती फिल्म 'वश' का हिंदी रीमेक है| थोड़ी देर पहले अजय ने एक नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है इसमें उनका और माधवन का खूंखार लुक काफी वायरल हो रहा है| पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है "जल्दी ही शुरू होगी अच्छाई बनाम बुराई की असली जंग!#शैतानट्रेलर कल आ रहा है। 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों पर कब्ज़ा"।



अजय ने मार्च में 'शैतान' के लिए सभी थिएटर्स को बुक कर लिया है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 8 मार्च को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने वाली इस मूवी में अजय देवगन और आर माधवन के अलावा अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक, ज्योति देशपांडे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगें| 'क्वीन' और 'सुपर 30' जैसी हिट फ़िल्में बना चुके विकास बहल इसका निर्देशन कार्य संभाल रहे हैं|

End of content

No more pages to load