Bollywood News


जैकी भगनानी की दुल्हनिया बनी रकुल प्रीत सिंह इंटरनेट पर रोमांटिक तस्वीरें वायरल!

जैकी भगनानी की दुल्हनिया बनी रकुल प्रीत सिंह इंटरनेट पर रोमांटिक तस्वीरें वायरल!
हिंदी सिनेमा के न्यू लव बर्ड्स जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह इस समय अपनी शादी के लिए बहुत ज्यादा सुर्ख़ियों में चल रहे हैं| कुछ समय पहले ये दोनों शोपिंग करते एक साथ नज़र आए थे और अब इस जोड़े की शादी के मंडप से फ़ोटो वायरल हो रही हैं| बता दें कि 21 फरवरी को यह लव बर्ड्स गोवा में शादी के बंधन में बंध गया है|

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की वेडिंग पार्टी में अक्षय कुमार से लेकर वरुण धवन तक काफी लोकप्रिय स्टार्स पहुंचे थे| सोशल मीडिया पर इस न्यू जोड़े की काफ़ी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं| रकुल ने भी इनको अपने इन्स्टा अकाउंट पर फैन्स के साथ शेयर किया है| पोस्ट के बैकराउंड में अभिनेत्री ने एक रोमांटिक सॉंग भी लगा रखा है| अभिनेत्री कैप्शन में लिखती हैं "मेरा अभी और हमेशा के लिए ❤️ 21-02-2024 #abdonobhagna-ni"|



रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी पिछले तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे| अब इन दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांध कर और मजबूत कर लिया है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों ने साल 2021 में अपने प्यार भरे रिश्ते को फैन्स के साथ शेयर किया था|

End of content

No more pages to load