Bollywood News


कृति सैनन, करीना कपूर और तब्बू स्टारर 'द क्रू' के न्यू टीज़र ने बढ़ाई फैन्स की उत्सुकता!

कृति सैनन, करीना कपूर और तब्बू स्टारर 'द क्रू' के न्यू टीज़र ने बढ़ाई फैन्स की उत्सुकता!
राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म `द क्रू` कुछ दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है| वैसे तो इस मूवी की स्टार कास्ट के नाम सामने आते ही लोग इसके रिलीज़ होने का इंतजार करने लगे थे| परन्तु जब से इसका पहला टीज़र मेकर्स ने फैन्स के साथ साँझा किया हैं उनकी बेसब्री काफी ज्यादा बढ़ गई है| अगर आपको याद हो कल यानि 23 फ़रवरी को इसके पोस्टर ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया था|

हाल ही में `द क्रू` फिल्म के मेकर्स और स्टार कास्ट द्वारा पहला मजेदार टीज़र शेयर किया गया है| एकता कपूर के प्रोड्क्शन `बालाजी मोशन पिक्चर्स` ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है" एक मनोरंजक और मनोरम हास्य साहसिक है! मुंबई की तीन साधारण एयर होस्टेस अपने सपनों को पूरा करने के लिए यात्रा पर निकलती हैं लेकिन खुद को बड़ी प्रॉब्लम में डाल लेती हैं। यह हास्य फ़िल्म, हल्के-फुल्केपन और मानवतावाद का एक आनंददायक मिश्रण पेश करती है, इसलिए आराम से बैठें, और इस मनोरंजक और मजेदार कहानी का आनंद लें! #CrewTeaser आउट नाउ #CrewInCinemasOnMarch29"|

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvUC1xb3p3NEs4N3M=

इस वीडियो को करीना कपूर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के उपर पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया है कि "कुर्सी की पेटी बांध लो, क्योंकि यहां का तापमान आपके लिए बहुत गर्म होने वाला है ❤️‍🔥 #CrewTeaser आउट नाउ #CrewInCinemasOnMarch29"|



पहले यह मूवी 22 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत की जानी थी| लेकिन कुछ निज़ी कारणों की वजह से एकता कपूर के प्रोड्क्शन बालाजीमोशनपिक्चर्स ने अब इसको बदल कर 29 मार्च 2024 कर दिया गया है| इस मूवी का निर्माण कार्य रिया कपूर और एकता कपूर संभाल रही हैं| बॉलीवुड की इस बहुप्रतीक्षित फिक्म में कृति सैनन, करीना कपूर और तब्बू के साथ-साथ पंजाबी सुपर स्टार दिलजीत दोसांझ भी मुख्य किरदार में दिखाई देने वाले हैं|

End of content

No more pages to load