Bollywood News


लंदन में पुल के पास पापा विराट कोहली के साथ मस्ती करती वामिका की फ़ोटो वायरल!

लंदन में पुल के पास पापा विराट कोहली के साथ मस्ती करती वामिका की फ़ोटो वायरल!
क्रिकेट के किंग विराट कोहली और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा बी टाउन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने लव बर्ड्स हैं। इन दोनों की जोड़ी अपनी मजेदार केमेस्ट्री के कारण आए दिन सुर्ख़ियों में बनी रहती है| कुछ दिनों पहले ही विराट और अनुष्का ने अपने दूसरे बच्चे की खुशखबरी फैन्स के साथ साँझा की थी| हाल ही में वामिका अपने पापा के साथ पुल के पास मस्ती करती नज़र आई हैं जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने लंदन में बेटे 'अकाय' को जन्म दिया था। काफी दिनों पहले ही बी टाउन का यह लोकप्रिय कपल लंदन में शिफ्ट हो गया था ताकि बच्चे की प्राइवेसी का ध्यान अच्छे से रखा जाए| मीडिया सूत्रों की मानें तो यह दोनों अगले कुछ दिनों तक वहीं पर रहने वाले हैं| हाल ही में वायरल हो रही तस्वीर में विराट बेटी वामिका को पैम्पर करते नज़र आ रहे हैं| इसको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं|




अगर आपको पता हो विराट इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं| इसी वजह से वह इंगलैंड के साथ चल रही टेस्ट सीरीज का हिस्सा भी नही हैं| बात करें अनुष्का शर्मा की तो वह आने वाले समय में 'छकड़ा एक्सप्रेस' में बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं| इस फिल्म में अभिनेत्री भारत की पूर्व महिला क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती दिखाई देने वाली हैं|

End of content

No more pages to load