Bollywood News


दिवंगत पंजाबी सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला के घर आने वाला है नन्हा मेहमान!

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नाम पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा लोकप्रिय कलाकारों में आता है| इस पंजाबी सिंगर ने काफ़ी कम समय में ही बहुत ज्यादा लोकप्रियता हांसिल कर ली थी| हाल ही में मूसेवाला परिवार एक बार फ़िर सुखियों में चल रहा है| मीडिया खबरों की मानें तो सिद्धू मूसेवाला के घर में बहुत जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है|

अगर आपको पता हो सिद्धू का जन्म 1993 में मनसा के मूसवाला गांव में एक गरीब परिवार में हुआ था। सिद्धू ने सिर्फ़ अपनी संगीतकारी की वजह से पूरी दुनिया को अपनी आवाज़ का दीवाना बना लिया था| 29 मई, 2022 को आपसी रंजिशों के कारण सिंगर की मौत हो गई थी| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनकी गाड़ी के उपर लगातार गोलियां चलाकर उन्हें मार दिया गया था| परन्तु जब से सिद्धू मूसेवाला के घर बच्चा होने की खबर आई है उनके फैन्स बहुत खुश नज़र आ रहे हैं|

इस खबर की अभी तक परिवार वालों ने पुष्टि नही की है परन्तु मीडिया खबरों के अनुसार उनके माता-पिता कुछ दिनों में नए सदस्य का स्वागत कर सकते हैं| बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की माँ चरण कौर ने आईवीएफ़ के द्वारा गर्भ धारण किया था और अब वह बच्चे को जन्म देने वाली हैं|

End of content

No more pages to load