Bollywood News


मौसी बनने की गुड न्यूज सुन कर अनन्या पांडे ने दिया बहन को मजेदार रिएक्शन!

मौसी बनने की गुड न्यूज सुन कर अनन्या पांडे ने दिया बहन को मजेदार रिएक्शन!
बॉलीवुड की युवा अदाकारा अनन्या पांडे ने एक बड़ी अपडेट अपने फैन्स के साथ साँझा की है| अगर आपको पता हो पिछले साल मार्च में अभिनेत्री की बहन अलाना पांडे ने अपने ब्वॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे के साथ सात फैरे लिए थे, इस कपल की काफ़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी| हाल ही में अनन्या पांडे ने अपनी बहन से संबंधित गुड न्यूज को एक वीडियो के द्वारा अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है।

अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे बहुत जल्द मम्मी पापा बनने जा रहे हैं, अलाना ने इस गुड न्यूज को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साँझा किया है| साल 2023 में 28 फरवरी के दिन इस जोड़े ने शादी रचाई थी| अब अलाना ने अपना बेबी बंप फ्लोंट करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है| पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है "हम आपसे पहले से ही बहुत प्यार करते हैं, हम आपसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकते 🪽"| इस वीडियो को उनकी बहन अनन्या ने भी अपनी इन्स्टा स्टोरी पर डाला है|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनन्या की बहन अलाना पांडे एक मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के रूप में लोगों का मनोरंजन करती नज़र आती हैं। दूसरी और उनके पति इवोर मैकक्रे एक मशहूर वीडियोग्राफर माने जाते हैं। इस कपल ने काफी समय तक एक साथ रहने के साल 2021 में सगाई करके अपने रिश्ते को और मजबूत कर लिया था|

End of content

No more pages to load