Bollywood News


थमने का नाम नही ले रहा यामी गौतम स्टारर 'आर्टिकल 370' का बॉक्स ऑफिस पर आया तूफ़ान!

थमने का नाम नही ले रहा यामी गौतम स्टारर 'आर्टिकल 370' का बॉक्स ऑफिस पर आया तूफ़ान!
हिंदी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आर्टिकल 370' को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने पेश किया गया था| इस प्रोज़ेक्ट को आदित्य धर के प्रोडक्शन की सहायता से बनाया है| हिंदी सिनेमा की युवा प्रतिभाशाली अभिनेत्री यामी गौतम ने इस मूवी में अहम भूमिका निभाई है। राजनीतिक कंटेंट से भरी इस कहानी में कश्मीर की ऐतिहासिक समस्याओं के साथ-साथ पाकिस्तान के गैरकानूनी कब्जे वाले कश्मीर के मुद्दे को भी दर्शकों के सामने पेश किया गया है। 5 दिन बीते जाने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर आया इसका तूफ़ान थमने का नाम नही ले रहा है|

कुछ समय पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कश्मीर में भाषण देते हुए फ़िल्म 'आर्टिकल 370' का जिक्र किया था| वैसे तो इस मूवी के हिट होने का एक कारण यामी गौतम और प्रियामणि की शानदार एक्टिंग को भी माना जा रहा है| बता दें कि यामी ने फ़िल्म में एक ख़ुफ़िया अधिकारी की भूमिका निभाई है, जिसको देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ़ कर रहा है| दूसरी और प्रियामणि भी पीएमओ के मुख्य अधिकारी के किरदार में एकदम सटीक नज़र आई हैं|

पहले दिन इस मूवी ने 6.12 करोड़ के आस-पास की कमाई से अपनी शुरुवात की थी, दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़ कर 9.80 करोड़ को पार कर गया था| तीसरे दिन इसने 10.25 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन अपने नाम किया था| चौथे दिन 'आर्टिकल 370' ने 5 करोड़ के आस-पास का बिजनेस किया और पांचवे दिन यह आंकड़ा 4.50 करोड़ से भी ज्यादा बताया जा रहा है|

फ़िल्म 'आर्टिकल 370' के कुल बजट की बात करें तो इसको सिर्फ़ 20 करोड़ में बनाया गया है| यह मूवी अभी तक वर्ल्डवाइड 45 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है जो आए दिन बढ़ता ही जा रहा है| इसका निर्देशन कार्य आदित्य जांभले ने बड़े ही अच्छे तरीके से निभाया है|

End of content

No more pages to load