Bollywood News


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने की प्रेगनेंसी की घोषणा, सितंबर में होगी डिलीवरी!

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने की प्रेगनेंसी की घोषणा, सितंबर में होगी डिलीवरी!
हिंदी सिनेमा से एक बहुत ही रोमांचक खबर निकल कर सामने आ रही है| हाल ही में बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने प्रेगनेंसी की घोषणा अपने फैन्स के साथ साँझा की है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका सितंबर 2024 में एक नन्हे मेहमान को इस दुनिया में लेकर आ रही हैं| जब से यह खबर सोशल मीडिया पर आई है इन दोनों के फैन्स काफी ज्यादा खुश नज़र आ रहे हैं|

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ने इस खुशखबरी को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है|



इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड जगत से भी उनको बधाई मिलनी शुरू हो गई है| "बाजीराव मस्तानी" में उनकी सह-कलाकार और "दिल धड़कने दो" और "गुंडे" में रणवीर सिंह के साथ काम कर चुकी बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दिल के इमोजी के साथ "मुबारक" लिखकर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजी हैं। "छपाक" में दीपिका के सह-कलाकार विक्रांत मैसी ने इस कपल को अपना आशीर्वाद दिया है। कृति सेनन, सोनम कपूर और वरुण धवन जैसे अन्य सितारे भी उनकी बधाई में शामिल हुए हैं|

कई वर्षों तक डेट करने के बाद 2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में शादी कर ली थी| ऑन-स्क्रीन यह जोड़ी "गोलियों की रासलीला राम-लीला," "बाजीराव मस्तानी" और "पद्मावत" जैसी फिल्मों में दर्शकों को मनोरंजन कर चुकी है|

End of content

No more pages to load