Bollywood News


अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में पॉप स्टार 'रिहाना' के ठुमके वायरल!

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में पॉप स्टार 'रिहाना' के ठुमके वायरल!
वर्ल्ड की सबसे ज्यादा लोकप्रिय पॉप स्टार रिहाना किसी परिचय की मोहताज़ नही है| उन्होंने अपने करियर में पहली बार भारत देश में अपना कॉन्सर्ट रखा है| यह कॉन्सर्ट राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पर रखा गया था| 'रिहाना' के म्यूजिक और ठुमकों ने वहां की पूरी महफ़िल को अपने नाम कर लिया| बता दें कि यह पॉप स्टार अपना कार्यक्रम पूरा करने के बाद वापिस भी चली गई हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हॉलीवुड की लोकप्रिय संगीतकार रिहाना गुरुवार को अपने लगेज और प्राइवेट सामान को साथ लेकर अंबानी के घर जामनगर आई थी| पॉप स्टार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पर शुक्रवार रात को अपनी दमदार परफॉर्मेंस से समा बांध दिया था| उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं जिसमें वह अंबानी परिवार के साथ ठुमके लगाती नज़र आ रही हैं|



एएनआई ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है जिसमें रिहाना बोल रही हैं कि मैं वह भारत वापस आना चाहती हैं|



अनंत अंबानी और राधिका की प्री-वेडिंग पर अंबानी परिवार और रिहाना का डांस खूब वायरल हो रहा है| रिहाना के ऑउटफिट की बात करें तो उन्होंने ग्रीन शिमरी पहन रखी थी| उनके कातिलाना लुक ने कॉन्सर्ट की शोभा काफ़ी ज्यादा बढ़ा दी थी| रिहाना ने राधिका, अनंत, मुकेश, नीता और आकाश सभी के साथ मिलकर डांस किया था|

End of content

No more pages to load