Bollywood News


रणदीप हुड्डा स्टारर स्वतंत्रता सेनानी 'वीर सावरकर' का रोमांचक ट्रेलर रिलीज़!

रणदीप हुड्डा स्टारर स्वतंत्रता सेनानी 'वीर सावरकर' का रोमांचक ट्रेलर रिलीज़!
छोटे से किरदार से भी एक फ़िल्म में जान डाल देने वाले हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता रणदीप हुड्डा पिछले कई दिनों से सुर्ख़ियों में चल रहे हैं| वैसे तो इस स्टार को अपने छोटे-छोटे रोल के लिए लोगों द्वारा काफ़ी ज्यादा पसंद किया जाता है| लेकिन इस बार रणदीप भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं|

हाल ही में रणदीप ने अपनी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'वीर सावरकर' का रोमांचक ट्रेलर फैन्स के साथ साँझा किया है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रोजेक्ट में अभिनेता स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं| अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है "अंग्रेज़ों ने उन्हें सबसे खतरनाक आदमी कहा! भारतीय क्रांतिकारी उन्हें "वीर" के रूप में सम्मान देते थे! फिर भी, वह गुमनाम, अनादरित, अज्ञात और अनसुना था! इस 22 मार्च को सिनेमाघरों में इतिहास फिर से लिखा जाएगा! #स्वतंत्रतावीरसावरकर के महाकाव्य जीवन और भारतीय सशस्त्र क्रांति की अनकही गाथा के साक्षी बनें।#स्वातंत्र्यवीरसावरकरट्रेलर अभी जारी
#वीरसावरकर22मार्च"|



फ़िल्म 'वीर सावरकर' ट्रेलर में इस स्वतंत्रता सेनानी के जीवन को बहुत बारीकी से लोगों के सामने पेश किया गया है| भारत की आजादी के लिए उनके संघर्ष को भी इस वीडियो के द्वारा लोगों को दर्शाया गया है| रणदीप के अलावा इस मूवी में अंकिता लोखंडे, अमित सियाल और मार्क बेनिंगटन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं| फिल्म मेकर्स इस कहानी को 22 मार्च, 2024 के दिन बड़े पर्दे पर लोगों के सामने लेकर आ रहे हैं|

End of content

No more pages to load