Bollywood News


'लुटेरे' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, इस दिन होगी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग!

 'लुटेरे' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, इस दिन होगी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग!
थोड़ी देर पहले ही बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर वेब शो 'लुटेरे' के रोमांचक ट्रेलर को लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया है| इसको देखने के बाद क्राइम वेब शो प्रेमियों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है| हंसल मेहता द्वारा निर्देशित इस प्रोज़ेक्ट की 22 मार्च, 2024 के दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होने वाली है|

मेकर्स द्वारा शेयर किए गए ट्रेलर में आप कुछ समुद्री लुटेरों को देख सकते हैं| यह बड़े-बड़े जहाजों में लूटपाट और चौरी करने में माहरी होते हैं| ट्रेलर वीडियो में आए थ्रिलर और रोमांच से भरे सीन्स ने फैन्स की बेसब्री को और ज्यादा बढ़ा दिया है| देखिये 'लुटेरे' का दमदार ट्रेलर....



हंसल मेहता द्वारा तैयार की गई वेब सीरिज़ 'लुटेरे' में आप विवेक गोम्बर, आमिर अली राज कपूर और अमृता खानविलकर जैसे मशहूर कलाकारों को देख सकेंगें| इन सभी ने ट्रेलर में ही अपने शानदार अभिनय का परिचय दे दिया है| 'लुटेरे' से पहले हंसल 'अलीगढ़' और 'शाहिद' जैसी ब्लॉक बस्टर मूवी बना चुके हैं| उनके इस वर्तमान प्रोज़ेक्ट से भी मेकर्स को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं|

End of content

No more pages to load