Bollywood News


अजय देवगन स्टारर 'मैदान' का ट्रेलर रिलीज़, ईद पर होगी सिनेमाघरों में प्रदर्शित!

अजय देवगन स्टारर 'मैदान' का ट्रेलर रिलीज़, ईद पर होगी सिनेमाघरों में प्रदर्शित!
पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट `मैदान` को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं| हाल ही में इस फिल्म का रोमांचक ट्रेलर फैन्स के साथ साँझा किया गया है| बता दें कि इस फ़िल्म की कहानी उस समय पर आधारित है जब भारत की फुटबॉल टीम का दबदबा पूरे विश्व में होता था|

फ़िल्म `मैदान` में अजय भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच सैय्यद अब्दुल रहीम का किरदार बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं| आज सुबह उन्होंने एक छोटा सा वीडियो शेयर करते हुए आज आने वाले ट्रेलर की जानकारी फैन्स को दी थी| ट्रेलर को मेकर्स ने शेयर करते हुए लिखा है " एक टीम जिसने हर कदम पर अपनी विरासत बनाई! एक ऐसा व्यक्ति जिसने अपना जीवन फुटबॉल को समर्पित कर दिया और एक #मैदान जहां पूरी दुनिया ने ये सब देखा...भारतीय फ़ुटबॉल के स्वर्ण युग को जीवंत बनाना! ⚽🏆✨ #मैदान में उतरेंगे ग्यारह पर दिखेंगे एक। सत्य घटना। #मैदानट्रेलर अभी जारी! #मैदानऑनईद"|

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQva0R6QUtYTm5BVkE=

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म `मैदान` का निर्देशन कार्य अमित शर्मा ने संभाला है| इस मूवी में अजय के साथ-साथ मधुर मित्तल, रुद्रानील घोष, गजराज राव और प्रियामणि जैसे लोकप्रिय कलाकार भी नज़र आने वाले हैं| इसके अलावा इसी साल अजय 8 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली `शैतान` फिल्म में भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं|

End of content

No more pages to load