Bollywood News


साल 2024 ऑस्कर अवॉर्ड शो में न्यूड होकर क्यों पहुंचे हॉलीवुड सुपरस्टार जॉन सीना!

हाल ही में साल 2024 के अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया था, इसी बीच एक अनौखा वाकया देखने को मिला है| इस अवॉर्ड शो में हॉलीवुड सुपरस्टार जॉन सीना बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर न्यूड होकर पहुंच गए थे। अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है|

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज एंकर जिमी किमेल ने जॉन सीना सीना को बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड देने के लिए बुलाया था और कहा था कि वह स्टेज पर नग्न होकर आएँगे। पहले तो सीना बिना कपड़ों के बाहर निकलने में घबरा रहे थे, लेकिन अंत में किमेल की बात मानते हुए वह पुरस्कार देने पहुंच गए थे|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जॉन सीना ने आगे से अपने आप को बेस्ट कॉस्ट्यूम के विजेता वाले लिफाफे से ढ़क रखा था। विजेता की घोषणा के बाद किमेल ने उनको एक बड़ी ड्रेस से कवर कर दिया था|



हॉलीवुड और रेसलिंग के लोकप्रिय सुपरस्टार जॉन सीना को न्यूड देख कर वहां बैठा हर शक्स हैरान रह गया था| अंत में अभिनेता ने अपने भाषण से सभी को बताया कि वह क्यों इस तरीके से सभी के सामने पहुंचे हैं|

End of content

No more pages to load