Bollywood News


2024 ऑस्कर अवॉर्ड शो में एक बार फ़िर लगा 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' सॉंग का तड़का!

बीती रात विवार को की देर रात 2024 ऑस्कर अवॉर्ड शो का आयोजन हुआ है| दुनिया के इस सबसे बड़े अवॉर्ड शो से अब कोई न कोई जबरदस्त न्यूज़ निकल कर सामने आया रही है| वैसे तो इस पूरे शो में ओपेनहाइमर और पुअर थिंग्स जैसी हॉलीवुड फिल्मों का जादू देखने को मिला| लेकिन भारत इस बार भी पीछे नही रहा, पिछले साल के ऑस्कर विजेता सॉंग 'नाटू नाटू' का जलवा इस बार भी खूब देखने को मिला है|

अगर आपको पता हो इस अवॉर्ड शो में हॉलीवुड सुपरस्टार जॉन सीना बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर न्यूड होकर पहुंच गए थे। अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है| वहीं दूसरी और एसएस राजामौली निर्देशित "आरआरआर" फ़िल्म के लोकप्रिय सॉंग 'नाटू नाटू' का जलवा अबकी बार भी बना रहा| इंटरनेट पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो खूबसूरत अदाकारा अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर आ रही हैं और उनके बेक स्क्रीन पर 'नाटू नाटू' सॉंग में राम चरण और जूनियर एनटीआर डांस करते दिखाई दे रहे हैं|



'आरआरआर मूवी' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस वीडियो को फैन्स के साथ शेयर किया है| उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है "फिर से #ऑस्कर मंच पर!! ❤️‍🔥❤️‍🔥❤️‍🔥 #आरआरआरमूवी"| दूसरे वीडियो की बात करें तो हॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता जॉन सीना को न्यूड देख कर हर कोई हैरान रह गया था|

End of content

No more pages to load