Bollywood News


सारा अली खान स्टारर 'ऐ वतन मेरे वतन' से इमरान हाशमी का स्वतंत्रता सेनानी लुक आउट!

सारा अली खान स्टारर 'ऐ वतन मेरे वतन' से इमरान हाशमी का स्वतंत्रता सेनानी लुक आउट!
बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री सारा अली खान स्टारर 'ऐ वतन मेरे वतन' को प्राइम वीडियो पर लोगों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा| यह मूवी भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया को समर्पित की गई है| हाल ही में इस फ़िल्म से इमरान हाशमी का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है|

'ऐ वतन मेरे वतन' फ़िल्म में इमरान हाशमी को राम मनोहर लोहिया के किरदार में प्रस्तुत किया जाएगा| हाल ही में मेकर्स ने इस स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्टर को फैन्स के साथ साँझा किया है| प्राइम वीडियो ने पोस्टर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है"आज़ादी की निडर आवाज़ को प्रसारित करना! 🎙#ऐवतनमेरेवतनऑनप्राइम, 21 मार्च"| देखिये पोस्टर...



यह पहला मौका है जब इमरान हाशमी इस तरह का किरदार निभाने वाले हैं| अभिनेता के पोस्टर में उनके राम मनोहर लोहिया लुक को भी लोगों द्वारा काफ़ी पसंद किया जा रहा है| इस पोस्टर में इमरान को पहचानना फैन्स के लिए मुश्किल हो रहा है| 21 मार्च को प्रदर्शित होने वाली इस फ़िल्म को देखने के लिए लोग काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं|

End of content

No more pages to load