'मर्डर मुबारक' रिव्यू: सस्पेंस और थ्रिलर से भरी मर्डर मिस्ट्री अंत तक बैठाकर रखेगी!

Friday, March 15, 2024 15:48 IST
By Santa Banta News Network
कलाकार: सारा अली खान, करिश्मा कपूर, पंकज त्रिपाठी, डिंपल कपाड़िया, संजय कपूर, विजय वर्मा, टिस्का चोपड़ा, रोशनी बत्रा

निर्देशक: होमी अजदानिया

प्लेटफॉर्म: ओटीटी नेटफ्लिक्स

रेटिंग: ***

पिछले काफी दिनों से सारा अली खान स्टारर 'मर्डर मुबारक' फ़िल्म सुर्ख़ियों में बनी हुई है| आज इस सस्पेंस और थ्रिलर से भरी मर्डर मिस्ट्री कहानी को मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर लोगों के सामने प्रस्तुत कर दिया है| वैसे तो इस फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही फैन्स इसके प्रदर्शन का इंतजार करने लगे थे| हिंदी सिनेमा में अपने जबरदस्त अभिनय को लेकर मशहूर पंकज त्रिपाठी फ़िर से दर्शकों को एंटरटेन करने आ पहुंचे हैं| आज हम आपके लिए 'मर्डर मुबारक' का शानदार रिव्यू लेकर आए हैं जो नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित इस कहानी को देखने में आपकी मदद करेगा|



'मर्डर मुबारक' फ़िल्म की कहानी दिल्ली के क्लब से शुरू होती है जहाँ पर पैसे वाले लोग मजे कर रहे होते हैं| यहाँ पर आए बांबी टोडी (सारा अली खान), आकाश डोगरा (विजय वर्मा), शहनाज़ नूरानी (करिश्मा कपूर), कुकी कटोच (डिंपल कपाड़िया), रोशनी बत्रा (टिस्का चोपड़ा) और रणविजय सिंह (संजय कपूर) बहुत पैसे वाले होते हैं| ये सभी एक दूसरे से बात करते समय इतनी झूठ बोलते हैं कि जिसका कोई अंदाज़ा भी नही है| इस क्लब का सदस्य बनने के लिए कई सालों की वेटिंग चल रही होती है| वहां पर एक जिम ट्रेनर का मर्डर होते ही उन अमीर लोगों की सारी पार्टी का मज़ा खराब हो जाता है|

फ़िर उस क्लब में एसीपी भवानी सिंह (पंकज त्रिपाठी) की एंट्री होती है जो इस मर्डर की जाँच करने के लिए आए हैं| दूसरी और क्लब में आए वो पैसे वाले लोग होते हैं जिनको घंटा फ़र्क नही पड़ रहा कि वह क्यों मरा कैसे मरा| उन सभी को तो बस एक ही चिंता होती है कि जिम ट्रेनर का सोशल मीडिया पर श्रदांजलि देने के लिए लगाया गया पोस्ट अच्छा है या गंदा है| आगे चलते-चलते कहानी में लव एंगल आता है उसके बाद दोनों में सेक्स होता है और ऐसे ही फ़िल्म की कहानी आगे बढ़ती हैं|

एक्टिंग में सबसे पहले बात करते हैं पंकज त्रिपाठी के एसीपी किरदार की जिसको उन्होंने शानदार तरीके से लोगों के सामने पेश किया है| वह अपने हर सीन में आकर्षक और मजेदार नज़र आए हैं| युवा अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने अभिनय कौशल की अलग साइड लोगों के सामने रखी है| इनके अलावा विजय वर्मा, करिश्मा कपूर, संजय कपूर का महाराजा किरदार ये सभी अपने रोल में एकदम स्टिक दिखाई दिए हैं| अगर फ़िल्म इतना ज्यादा लोगों को पसंद आ रही है तो उसका एक कारण अभिनय पक्ष का टॉप लेवल होना भी है|

निर्देशन में होमी अदजानिया ने भी अपना काम बहुत अच्छे तरीके से निभाया है| एक निर्देशक के पास मर्डर मिस्ट्री पेश करने के लिए दमदार क्रिएट का होना बहुत जरूरी है जो होमी ने करके दिखाया है| मूवी की इतनी बड़ी स्टार कास्ट से कैसे काम लेना है यह निर्देशन ने अपने मजबूत स्क्रीनप्ले से साबित किया है|

अंत में हम आपको यही कहेंगे कि अगर आप एक शानदार मर्डर मिस्ट्री कहानी देखने की सोच रहे हैं जो शुरू से लेकर अंत तक सीट से हिलने ही न दे तो 'मर्डर मुबारक' आपको बिलकुल भी निराश नही करेगी| इसका मजेदार रोमांच, सस्पेंस और थ्रिल आपको फुल एंटरटेन करेगा|
'माँ' रिव्यू: एक पौराणिक हॉरर कहानी, जो सच में डर पैदा करने में विफल रही!

विशाल फुरिया, जो डरावनी छोरी के लिए जाने जाते हैं, माँ के साथ लौटते हैं, एक हॉरर-पौराणिक फिल्म जो एक माँ के प्यार

Friday, June 27, 2025
'पंचायत सीजन 4' रिव्यू: एक राजनीतिक कॉमेडी जो हंसी, नुकसान और स्थानीय ड्रामा का मिश्रण पेश करती है!

पंचायत हमेशा से एक हल्के-फुल्के ग्रामीण सिटकॉम से कहीं बढ़कर रही है - यह एक चतुराई से लिखा गया सामाजिक व्यंग्य है

Tuesday, June 24, 2025
'सितारे ज़मीन पर' रिव्यू: आमिर खान की समावेशिता और हंसी के लिए दिल को छू लेने वाली कहानी!

सितारे ज़मीन पर, आमिर खान की बहुप्रतीक्षित आध्यात्मिक सीक्वल, दयालुता, व्यक्तिगत विकास और हंसी पर

Friday, June 20, 2025
'हाउसफुल 5' रिव्यू: अक्षय-रितेश स्टारर ग्लैमर और हंसी का मिश्रण है कहानी!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Friday, June 06, 2025
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 रिव्यू: कोर्टरूम ड्रामा और भावनात्मक गहराई का एक मास्टरस्ट्रोक!

जियोहॉटस्टार की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित कानूनी थ्रिलर एक नए अध्याय के साथ वापस आ गई है - क्रिमिनल जस्टिस सीजन

Saturday, May 31, 2025