Bollywood News


सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर 'फतेह' फ़िल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज!

सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर 'फतेह' फ़िल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज!
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सोनू सूद स्टारर फिल्म `फतेह` के रिलीज़ होने का उनके फैन्स बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं| इस प्रोजेक्ट में उनके साथ हिंदी सिनेमा की खूबसूरत हसीना जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं| हाल ही में मूवी मेकर्स ने `फतेह` का खतरनाक टीज़र सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसको देखने के बाद फैन्स काफ़ी उत्सुक नज़र आ रहे हैं|

बॉलीवुड में सोनू सूद अपनी शानदार एक्टिंग के लिए काफी मशहूर हैं| फ़िल्म `फतेह` में भी उनका किरदार पहले की तरह बहुत ज्यादा आकर्षक लग रहा है| टीज़र में उनके एक्शन सीन लोगों को काफ़ी पसंद आ रहे हैं| बीते दिन ही मेकर्स ने आज आने वाले टीज़र की जानकारी फैन्स को दे दी थी| देखिये टीज़र वीडियो...

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvTW1kak5HdElMMkE=

सोनू सूद ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है "आ रहा हूं 🔥 #फतेह! सबसे बड़ी एक्शन से भरपूर थ्रिलर के लिए तैयार हो जाइए! अब टीज़र आउट। (बायो में लिंक)"|



अगर आपको याद हो कुछ समय पहले ही खून खराबे से भरी ऐसी ही रणबीर कपूर स्टारर फ़िल्म `एनिमल` को लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया गया था| संदीप रेड्डी निर्देशित इस मूवी को हिंसक कंटेंट होने के कारण सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट थमा दिया था। अब `फतेह` के टीज़र को देखने के बाद लगता है कि सेंसर बोर्ड फ़िर से ऐसा ही कुछ कर सकता है|

End of content

No more pages to load