Bollywood News


तीन दिन बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'योद्धा' ने किया बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड दर्ज!

तीन दिन बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'योद्धा' ने किया बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड दर्ज!
15 मार्च के दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फ़िल्म को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था| पहले दिन मूवी की शुरुवात बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नही हुई थी लेकिन जैसे-जैसे दिन बीते इसने अपने प्रदर्शन में सुधार करना शुरू कर दिया है| इस फ़िल्म में सिद्धार्थ के साथ बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में नज़र आई हैं|

फिल्म 'योद्धा' के बॉक्स ऑफिस कारोबार की बात करें तो पहले दिन इसने 4.25 करोड़ का बिजनेस किया था| दुसरे दिन यह आकंडा बढ़कर 6.01 करोड़ से उपर चला गया था| अब इसके तीसरे दिन के प्रदर्शन की बात करें तो यह 7.25 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रही है| इस बार की जानकारी मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स के साथ साँझा की है|



फ़िल्म 'योद्धा' ने बहुत ही स्लो शुरुवात मिलने के बाद भी अभी तक 17.51 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है| इस थ्रिलर देशभक्त सैनिक कहानी का निर्देशन कार्य सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने संभाला है| सिद्धार्थ और दिशा पाटनी के अलावा इस मूवी में राशि खन्ना ने भी मुख्य भूमिका निभाई है|

End of content

No more pages to load