Bollywood News


किआरा आडवाणी ने जन्मदिन पर राम चरण को दिया 'गेम चेंजर' तौफ़ा, तस्वीर वायरल!

किआरा आडवाणी ने जन्मदिन पर राम चरण को दिया 'गेम चेंजर' तौफ़ा, तस्वीर वायरल!
हिंदी सिनेमा की युवा खूबसूरत अदाकारा किआरा आडवाणी ने एकदम ख़ास तरीके से अपने सह-कलाकार लोकप्रिय अभिनेता राम चरण को जन्मदिन विश किया है| उनका साउथ सुपरस्टार को इस प्यार भरे तरीके से जन्मदिन की बधाई देना सोशल मीडिया यूजर्स को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है| किआरा ने अपनी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म `गेम चेंजर` से एक क्यूट सी तस्वीर फैन्स के साथ साँझा की है|

इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा है "जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे आरसी!! यहां हमारा मेगा मास ब्लास्ट है.. जश्न शुरू करें 💃🏻🕺@AlwaysRamCharan#जरागांडी गाना अभी रिलीज हुआ🎉🥳"|इस पोस्ट को देखने के बाद दोनों के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



कुछ देर पहले ही `गेम चेंजर` फिल्म का नया गाना `जरागांडी` रिलीज़ हुए है, जिसको लोगों का खूब प्यार प्राप्त हो रहा है| देखिये गाने का मस्त वीडियो...

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvNDV2UzEteHRucDg=

यह तस्वीर किआरा और राम चरण स्टारर `गेम चेंजर` फिल्म से ली गई है| इसमें दोनों कलाकार हंसते हुए नज़र आ रहे हैं, एस. शंकर के निर्देशन में बनने वाली यह मूवी एक थ्रिलर कहानी पेश करने वाली है| मीडिया सूत्रों की मानें तो मेकर्स इस प्रोजेक्ट को इसी साल रिलीज़ करने की तैयारी में हैं|

End of content

No more pages to load