Bollywood News


राजपाल यादव स्टारर फ़िल्म 'काम चालू है' का जी5 पर होने वाला है प्रीमियर!

राजपाल यादव स्टारर फ़िल्म 'काम चालू है' का जी5 पर होने वाला है प्रीमियर!
हिंदी सिनेमा में राजपाल यादव का नाम सबसे ज्यादा लोकप्रिय कॉमेडी कलाकारों में आता है| कुछ समय से उनकी फ़िल्म 'काम चालू है' बहुत ज्यादा सुर्ख़ियों में चल रही है| पहले यह नवंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कुछ निज़ी कारणों की वजह से अब इसका प्रीमियर जी5 पर होने वाला है|

इस बात की जानकारी मेकर्स और खुद राजपाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स के साथ साँझा की है| यह मूवी कॉमेडी के द्वारा समाज़ के अनेक मुद्दों को पेश करने वाली है| पोस्ट शेयर करते हुए राजपाल ने कैप्शन में लिखा है " 'काम चालू है' ये डायलॉग हर दफा एक आम इंसान को सुनना पड़ता है! लेकिन इस काम के चलते, कितने लोगों को क्या कुछ सहना पड़ता है? ये जान ने के लिए आपको देखनी पड़ेगी हमारी आने वाली फिल्म #कामचालूहै बहुत जल्दी, बिल्कुल फ्री सिर्फ ZEE5 पर"|



फ़िल्म 'काम चालू है' का निर्देशन पलाश मुच्छल संभाल रहे हैं जो इससे पहले राजपाल यादव के साथ 'अर्ध' मूवी बना चुके हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजपाल इस प्रोज़ेक्ट के मुख्य कलाकार होने वाले हैं| उनके अलावा फिल्म में जिया मानेक और कुरंगी नागराज जैसे लोकप्रिय कलाकार भी दिखाई देने वाले हैं| जब से यह खबर सामने आई है अभिनेता के फैन्स काफ़ी ज्यादा उत्सुक नज़र आ रहे हैं|

End of content

No more pages to load