परिवार से दूर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए जबरदस्त मेहनत कर रहे हैं रणबीर कपूर!

Tuesday, April 09, 2024 10:15 IST
By Santa Banta News Network
हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता रणबीर कपूर इस समय अपनी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण' को लेकर बहुत ज्यादा सुर्ख़ियों में बने हुए हैं| अभिनेता वर्तमान समय में अपने परिवार से दूर रह कर बिग प्रोज़ेक्ट के लिए कड़ी मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं| उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल भी हो रहा है|

इस वीडियो को रणबीर कपूर के इंस्टाग्राम फैन पेज ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है| इसमें अभिनेता कभी रस्से के साथ तो कभी पानी में तैराकी करते दिखाई दे रहे हैं| पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता के फैन पेज ने लिखा है "रामायण के लिए रणबीर कपूर ट्रेनिंग 🔥 #रणबीरकपूर"| इस वीडियो को देखने के बाद रणबीर के फैन कमेंट बॉक्स में अपनी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं|



नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार होने वाली मल्टी स्टारर फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में राम का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं| वैसे तो अभी तक इस मूवी के स्टार्स कास्ट के चयन की प्रक्रिया चल रही है| लेकिन कुछ नाम जैसे साई पल्लवी, यश, ऋतिक रोशन, लारा दत्ता, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण जैसे लोकप्रिय सितारे अहम किरदारों में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आ सकते हैं|
डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ट्रॉन: एरेस' का नया ट्रेलर जेफ़ ब्रिजेस की वापसी!

डिज़्नी ने ट्रॉन: एरेस का नया भाषाई ट्रेलर जारी किया है, जो अभूतपूर्व ट्रॉन फ्रैंचाइज़ी की बहुप्रतीक्षित तीसरी फ़िल्म है

Friday, July 18, 2025
ओटीटी रिलीज़ से पहले टीवी पर प्रीमियर के साथ 'कंगुवा' की महाकाव्य दुनिया देखने के लिए तैयार रहिये!

कंगुवा की शानदार दुनिया में कदम रखिए - पुनर्जन्म, बदले और सच्ची भावनाओं की एक गाथा - जहाँ आदिवासी कबीले, निडर

Friday, July 18, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025