Bollywood News


प्राइम वीडियो ने की अनुष्का सेन स्टारर एडल्ट वेब शो 'दिल दोस्ती डिलेमा' की घोषणा!

प्राइम वीडियो ने की अनुष्का सेन स्टारर एडल्ट वेब शो 'दिल दोस्ती डिलेमा' की घोषणा!
थोड़ी देर पहले ही लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'दिल दोस्ती डिलेमा' के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स के साथ शेयर की है| बता दें कि मेकर्स ने इस वेब शो का एक मजेदार पोस्टर साँझा करते हुए इसके स्ट्रीमिंग की जानकारी लोगों को दी है| इस पोस्टर में सोशल मीडिया सेंसेशन अनुष्का सेन मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं|

युवा स्टार अनुष्का सेन वर्तमान समय में किसी परिचय की मोहताज़ नही हैं| इस युवा कलाकार के इंस्टाग्राम पर 39 मीलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं| अनुष्का हर एक बात अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती नज़र आती हैं| हाल ही में उन्होंने अपने न्यू वेब शो 'दिल दोस्ती डिलेमा' का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है "गर्मियों के लिए स्कूल की छुट्टी हो गई है, अव्यवस्थित छुट्टियों के लिए अपने बैग पैक कर लें! 🧳✈️ #DDDonPrime, 25 अप्रैल"|



'दिल दोस्ती डिलेमा' वेब सीरीज की कहानी का प्रकाशन पेंगुइन रैंडम हाउस ने किया है| इस वेब शो की कहानी अंदलीब वाजिद की किताब 'अस्मारा' ज़ समर' से ली गई है| निर्देशन में डेब्बी राव ने अपना योगदान दिया है| अनुष्का सेन के अलावा कुश जोतवानी, तन्वी आज़मी, शिशिर शर्मा जैसे युवा कलाकार भी इस बहुप्रतीक्षित शो का अहम हिस्सा होने वाले हैं| 25 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली इस मजेदार कहानी को देखने के लिए फैन्स काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं|

End of content

No more pages to load