Bollywood News


लव यू शंकर: श्रेयस तलपड़े ने की निर्देशक राजीव रुइया की सराहना!

फिल्म "लव यू शंकर" 19 अप्रैल 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने इसके निर्देशक राजीव एस रुइया की सराहना की है। राजीव ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। राजीव रुइया का कहना है कि यह फिल्म दर्शकों को सीट से उठने नहीं देगी।

एक अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके श्रेयस तलपड़े ने इस मूवी प्रोजेक्ट में काफी उत्साह दिखाया गया है। उन्होंने इस पर रोशनी डालते हुए कहा कि 'लव यू शंकर' में काम करना काफी सुखद अनुभव रहा है। यह एक ऐसी फिल्म है, जो मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखती है। उन्हें भरोसा है कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

राजीव एस रुइया ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। संजय मिश्रा, तनीषा मुखर्जी, एलाक्षी गुप्ता, अभिमन्यु सिंह, हेमंत पांडे, मास्टर मान गांधी और प्रतीक जैन ने फिल्म में अपने किरदारों से चार चांद लगा दिए हैं।

प्रसिद्ध संगीतकार वरदान सिंह फिल्म में गायक भी हैं। उन्होंने अपने संगीत निर्देशक और गायक के तौर पर फिल्म में दिल को छू लेने वाली धुनें भर दी हैं। फिल्म में हर दृश्य जीवंत सा लगता है। कोरियोग्राफर अरविंद सिंह की विशेषज्ञता फिल्म में एक अलग रंग देती है। रामनवमी के सप्ताहांत पर फिल्म को रिलीज करने का निर्णय विशेष महत्व रखता है, जो दर्शकों को स्क्रीन पर चित्रित दिव्य यात्रा का अनुभव करते हुए शुभ दिन मनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

निर्माता सुनीता देसाई ने परियोजना के प्रति अपनी संतुष्टि व्यक्त की। देसाई ने कहा, "'लव यू शंकर' का निर्माण एक अच्छा प्रयास रहा है। शुरुआत से लेकर फाइनल टच तक इसमें सभी का जुनून दिखा है। राजीव एस रुइया ने कहा, "'लव यू शंकर' एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसे मैं अपने दिल के करीब रखता हूं। यह एक ऐसी कहानी है जो व्यक्तिगत रूप से मेरे साथ जुड़ती है।"

End of content

No more pages to load