करण जौहर शो के बाद से पर्सनल मीडिया अकाउंट तक पहुंचा, बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के आपस का झगड़ा| कुछ समय से इंटरनेट पर एक खबर काफ़ी ज्यादा वायरल हो रही है| रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका के साथ वेडिंग की सभी तस्वीरें हटा दी हैं| अभिनेता ने साल 2023 से पुरानी सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया है|
जब से यह खबर सामने आई है, तभी से बॉलीवुड गलियारों में भूचाल आ गया है| सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेता के इस कदम से काफी नाखुश दिखाई दे रहे हैं| परन्तु कुछ लोग रणवीर सिंह के ऐसा करने को आने वाले प्रोजेक्ट से भी जोड़ रहे हैं| अब तो आने वाला समय ही बताएगा कि उन्होंने ऐसा क्यों और किस वजह से किया था|
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में नवंबर महीने की 14-15 तारीख को इटली में शादी कर ली थी| मीडिया सूत्रों की मानें तो जब से यह जोड़ी कॉफी विद करण के सीज़न 8 में जा कर आया है, तभी से इन दोनों का रिश्ता कुछ ठीक नही चल रहा है| रणवीर ने क्यों सारी तस्वीरों को डिलीट किया है, इस बारे में दोनों स्टार्स की तरफ से कोई बयान नही आया है|
रणवीर सिंह ने क्यों हटाई सोशल मीडिया से दीपिका के साथ वेडिंग की सभी तस्वीरें!
Wednesday, May 08, 2024 10:15 IST
