Bollywood News


'जॉली एलएलबी 3' का राजस्थान शूट खत्म कर, स्टंट करते दिखे - अक्षय कुमार और अरशद वारसी!

'जॉली एलएलबी 3' का राजस्थान शूट खत्म कर, स्टंट करते दिखे - अक्षय कुमार और अरशद वारसी!
कुछ समय पहले ही सुभाष कपूर के निर्देशन में तैयार अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का राजस्थान शूट पूरा कर लिया गया है| इस बात की जानकारी दोनों कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है| इसमें दोनों स्टार्स बाइक पर स्टंट करते हुए खून में लथ-पथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं|

इस वीडियो को अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है| वह दोनों राजस्थान शेड्यूल की शूटिंग पूरी करने के बाद खाली सड़क पर बीना हेलमेट के स्टंट करते नज़र आ रहे हैं| वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है "और वह एक शेड्यूल रैप है! जैसा कि आप देख सकते हैं दोनों जॉलीज़ ने राजस्थान में अच्छा समय बिताया"|



अगर आपको पता हो सबसे पहली 'जॉली एलएलबी' साल 2013 में 15 मार्च के दिन पबे पर्दे पर रिलीज़ हुई थी| इसमें अरशद वारसी के अलावा बोमन ईरानी और अमृता राव जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए थे| इसके दूसरे पार्ट को साल 2017 में 10 फ़रवरी के दिन रिलीज़ किया गया था|

इसमें अक्षय कुमार, अन्नू कपूर, हुमा क़ुरैशी और सौरभ शुक्ला जैसे लोकप्रिय कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे| अब इसके तीसरे 'जॉली एलएलबी 3' पार्ट में अक्षय कुमार - जगदीश सिंह और अरशद वारसी - ब्रिज मोहन पांडेय का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं|

End of content

No more pages to load