दीपिका पादुकोण और प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर इस दिन उड़ाएगा गर्दा!

Wednesday, June 05, 2024 11:25 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड का बहुत बड़ा और बहुप्रतीक्षित प्रोज़ेक्ट 'कल्कि 2898' काफ़ी समय से सुर्ख़ियों में चल रहा है| साउथ सुपरस्टार प्रभास ने 12 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फ़िल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज़ डेट की जानकारी फैन्स को दी थी|

जिसको देखने के बाद उनके फैन्स की जिज्ञासा काफ़ी ज्यादा बढ़ गई थी| अब इस फ़िल्म एक ओर बड़ी अपडेट निकल कर सामने आ रही है| थोड़ी देर पहले ही मेकर्स ने मूवी से एक और पोस्टर शेयर करते हुए इसके ट्रेलर की जानकारी फैन्स के साथ साँझा की है|

22 अप्रैल को प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' से अमिताभ बच्चन का खतरनाक लुक रिलीज़ किया गया था| अभिनेता का यह भयानक लुक आते ही वायरल हो गया था| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह किरदार अश्वत्थामा का है, जिसको बिग बी बड़े पर्दे पर लेके आ रहे हैं| हाल ही में प्रभास का एक और लुक शेयर करते हुए ट्रेलर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है|

प्रभास ने इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है "भविष्य का प्रदर्शन। #कल्कि2898एडी का ट्रेलर 10 जून को!"|



कुछ समय पहले ही इस फ़िल्म का टीजर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था, जिसको काफ़ी अच्छा रिस्पांस भी मिला था| इस फिल्म के द्वारा निर्देशक नाग अश्विन भविष्य में होने वाले भगवान विष्णु के कल्कि अवतार को बड़े पर्दे पर दिखाते नज़र आएंगें।

फ़िल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे लोकप्रिय कलाकार मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| इस बहुप्रतीक्षित बिग प्रोजेक्ट को 27 जुलाई 2024 के दिन सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाने वाला है|
सिजलिंग बिकिनी पहन पूल किनारे स्टनिंग पोज़ देती नज़र आई मलाइका अरोड़ा!

मलाइका अरोड़ा की छुट्टियां अंतहीन गर्मियों का सार प्रस्तुत करती हैं। इस माहौल में सिर्फ़ चमकता हुआ सूरज ही नहीं है, बल्कि

Monday, June 02, 2025
रेड हॉट मिनी स्कर्ट में अवनीत कौर का कामुक डांस इंस्टाग्राम पर आते ही वायरल!

भारतीय युवा मॉडल अवनीत कौर के हॉट सेक्सी वीडियो और तस्वीरों के द्वारा हर दिन लोगों को अपना दीवाना बनाती दिखाई

Monday, June 02, 2025
मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाटा ने कहा बॉलीवुड में काम करने के लिए तैयार हूँ!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार का मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन 31 मई को भारत के हैदराबाद शहर में किया

Monday, June 02, 2025
हरी इंडियन साड़ी में वामिका के देसी हॉट लुक ने फैन्स किया मदहोश!

अक्सर इंडस्ट्री की 'प्रेमिका' के रूप में प्रशंसित, वामिका गब्बी ने अपनी सहज शैली से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित

Monday, June 02, 2025
डेलबर आर्या ने ऑल-ब्लैक लहंगा चोली पहन अपनी खूबसूरती से फैन्स को किया हैरान!

डेलबर आर्या का इंस्टाग्राम हमेशा से ही एथनिक और वेस्टर्न लुक का मिश्रण रहा है और एक बार फिर, अभिनेत्री ने प्रशंसकों को

Monday, June 02, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT