Bollywood News


क्या शक्ति ऊर्फ ईशान ने शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लिए शूट किया अपना आखिरी सीन?

स्टार प्लस के पॉपुलर शो "गुम है किसी के प्यार में" ने अपनी दिलचस्प और आकर्षक कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। शो के ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को हाई एक्टेन ड्रामा द्वारा स्क्रीन से बांधे रखते हैं। शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह शो के मेन लीड हैं। वहीं, दर्शक ईशान और सावी से काफी जुड़े हुए हैं और उनकी केमिस्ट्री को बहुत पसंद करते हैं। फैंस ईशान और सावी की जोड़ी को प्यार से इश्वी के नाम से पुकारते हैं।

हाल की स्टोरीलाइन ईशान, सावी, रीवा और भंवर पाटिल पर केंद्रित है। हाल ही में, भंवर पाटिल ने ईशान, सावी और भोंसले परिवार को भोंसले संस्थान में बंधक बना लिया है, जहाँ ईशान और सावी अपनी शादी की रस्में कर रहे हैं। भंवर पाटिल का मक़सद सावी और ईशान से बदला लेना है। शक्ति अरोड़ा द्वारा शो गुम है किसी के प्यार में छोड़ने की अफवाहें सुनने मिल रही हैं। ऐसे में अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शक्ति अरोड़ा ने शो के लिए अपना आखिरी सीन शूट कर लिया है, और अगर ये अफवाहें सच हैं, तो हमारे पास उनके आखिरी दिन की शूटिंग की कुछ खास झलकियाँ हैं। हमें नहीं पता की ये अफवाहें सच हैं या नहीं, लेकिन शो में अपने पसंदीदा ईशान की झलक देखना दर्शकों के लिए बेशक किसी तोहफे से कम नहीं है।

राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शैखा परवीन द्वारा प्रोड्यूस शो 'गुम है किसी के प्यार में' में होने वाले ड्रामे को अब से आज तक स्टारप्लस पर देखते रहिए, रात 8 बजे।

End of content

No more pages to load