Bollywood News


'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दूसरे दिन गिरावट के साथ इतने करोड़ का आंकड़ा पार!

'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दूसरे दिन गिरावट के साथ इतने करोड़ का आंकड़ा पार!
बॉलीवुड का बहुत बड़ा और बहुप्रतीक्षित प्रोज़ेक्ट `कल्कि 2898` काफ़ी समय से सुर्ख़ियों में चल रहा है| साउथ सुपरस्टार प्रभास ने 12 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फ़िल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज़ डेट की जानकारी फैन्स को दी थी| जिसको देखने के बाद उनके फैन्स की जिज्ञासा काफ़ी ज्यादा बढ़ गई थी| कल यानि 27 जून के दिन इस फिल्म को सिनेमाघरों में लोगों के लिए प्रदर्शित कर दिया गया है|

आज हम आपके लिए फिल्म `कल्कि 2898 एडी` के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लेकर प्रस्तुत हो गए हैं| जहाँ पहले दिन इस मूवी ने दुनियाभर में 190 का आंकड़ा पार किया था| वहीं भारत की बात करें तो यह फिल्म 95 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रही थी| लेकिन दूसरे दिन इसके प्रदर्शन में थोड़ी सी गिरावट आई है, दूसरे दिन `कल्कि 2898 एडी` ने 53.8 करोड़ रुपये की कमाई अपने नाम की है|

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQva1FEZDFBaEdJSGs=

22 अप्रैल को प्रभास स्टारर `कल्कि 2898 एडी` से अमिताभ बच्चन का खतरनाक लुक रिलीज़ किया गया था| अभिनेता का यह भयानक लुक आते ही वायरल हो गया था| इस फिल्म के द्वारा निर्देशक नाग अश्विन भविष्य में होने वाले भगवान विष्णु के कल्कि अवतार को बड़े पर्दे पर दिखाते नज़र आए हैं।

फ़िल्म `कल्कि 2898 एडी` में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे लोकप्रिय कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं| तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुए इस बहुप्रतीक्षित बिग प्रोजेक्ट को 27 जुलाई 2024 के दिन सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया है|

End of content

No more pages to load