'सरफिरा' रिव्यू: काफी समय बाद शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को भावुक करते दिखे अक्षय!

कलाकार: अक्षय कुमार, राधिका मदान, सीमा बिस्‍वास, परेश रावल, जय उपाध्‍याय

निर्देशक: सुधा कोंगरा

निर्माता : सूर्या

प्लेटफॉर्म: सिनेमाहॉल

रेटिंग: ***

हिंदी सिनेमा के एक्शन हीरो अक्षय कुमार का समय पिछले कई महीनों से बहुत ही बुरा चल रह है| इस साल 11 अप्रैल को रिलीज़ हुई फिल्म `बड़े मियां छोटे मियां` के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने भी सभी को निराश किया था| आज यानि 12 जुलाई को अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित मूवी `सरफिरा` सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है| इस बायोपिक प्रोजेक्ट में कैप्टन जीआर गोपीनाथ का पूरा जीवन प्रस्तुत किया गया है|

आज हम आपके लिए इस मूवी का मजेदार रिव्यू लेकर हाज़िर हो चुके हैं, जो आपकी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर जाने या ना जाने के फ़ैसले में काफी ज्यादा मदद करेगा| किसी भी तरह का कोई विवाद ना हो इसलिए मेकर्स ने असली पात्रों के नाम बदल दिये हैं जो एक अच्छा निर्णय है|

सरफिरा की कहानी क्या है


सरफिरा फिल्म की कहानी शुरू होती है अंदरूनी गांव से जो महाराष्‍ट्र में पड़ता है| यहाँ पर एक मास्‍टर जी का लड़का वीर जनार्दन म्‍हात्रे (अक्षय कुमार) रह रहा होता है| जिसका सिर्फ एक ही मकसद होता है कि कम पैसे वाली खुद की एयरलाइंस कम्पनी शुरू करनी है और इसके लिए वह अपनी एयरफोर्स की सरकारी जॉब भी छोड़ देता है| जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती लोगों की उत्सुकता भी बढ़ती चली जाती है|

वीर जनार्दन को 20 से ज्यादा बैंक ऋण देने के लिए तैयार नही हैं, इसके बाद वह अपने दोस्तों की सहायता से एयरलाइंस शुरू करने की तैयारी में लग जाता है| वह जैज एयरलाइंस के मालिक परेश गोस्‍वामी (परेश रावल) को अपना आदर्श मानते हैं| परेश गोस्‍वामी का एयरलाइंस इंडस्‍ट्री में बहुत बड़ा नाम होता है, वीर चाहता है वह भी उसकी एयरलाइंस कम्पनी बनाने में साथ दें।

परन्तु यहाँ पर समस्या ये आ जाती है कि परेश आम लोगों तक हवाई सेवा नही पहुंचाना चाहता है| कुछ समय गुजरने के बाद हताश वीर को प्रकाश बाबू (प्रकाश बेलवाड़ी) से सहायता मिलने की उम्‍मीद लगने लगती है| वह भी पूरी जानकारी मिलने के बाद वीर जनार्दन म्‍हात्रे की एयरलाइंस कम्पनी शुरू करने में लग जाते हैं|

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvOEl5MmdlSkQ4SFk=

फिल्म की कहानी तब नया मोड़ लेती है जब वीर को पता चलता है कि प्रकाश बाबू भी परेश के लिए काम कर रहा होता है| वह वीर के सभी सपनों को खत्म करके रख देता है, अंत में उनको पत्नी रानी (राधिका मदान) का साथ मिलता है। शुरू से ही अपने हंसमुख अंदाज़ से दर्शकों को पसंद आ रही रानी भी सिलाई, कढ़ाई के काम से हट के कुछ अलग करना चाहती है| परेश के बहुत ज्यादा परेशान करने के बाद भी वीर कैसे अपने सपनों को उड़ान भरने के लिए तैयार करता है यही फिल्म की कहानी दिखाते हुए आगे बढ़ती रहती है|

कई तरह की समस्याओं को लेकर चलना


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निर्देशक सुधा कोंगरा साल 2020 में भी इसी कंटेंट पर तमिल सुपरहिट फिल्‍म `सोरारई पोट्रू` दर्शकों के सामने पेश कर चुके हैं| उस कहानी में सूर्या अहम भूमिका में नजर आए थे| हिंदी भाषा में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं|

इस फिल्म की कहानी एक आम आदमी के सपनों को दिखाने के साथ-साथ जातिवाद, महिला समस्याओं और गरीब तमगे के लोगों के लिए भी आवाज़ उठाती है| मूवी की स्टार्टिंग से पूंजीपतियों को मजबूत दिखाया गया है कि कैसे वह आम आदमी के सपनों को खत्म करने में लगे रहते हैं|

निर्देशन कार्य


फिल्म के निर्देशक सुधा कोंगरा ने पूजा तोलानी और शालिनी उषादेवी के साथ मिलकर किया स्‍क्रीनप्‍ले का कार्य शानदार नजर आया है। फिल्म के कई सीन तो आपको भावुक भी कर सकते हैं। निर्देशन ने वीर जनार्दन म्‍हात्रे और रानी के प्रेम प्रसंग को बहुत ही अच्छे तरीके से दर्शकों के सामने एक्‍सप्‍लोर किया है। इसके अलावा रानी का पात्र महिलाओं के मुद्दों को बहुत ही स्टिक तरीके से पेश करता दिखाई दे रहा है|

कलाकारों का अभिनय


काफी समय बाद अक्षय कुमार अपने पुराने रंग में नज़र आए हैं| कई बार तो उनका अभिनय दर्शकों की आँखों में आंसू ले आता है| वह जब भी स्क्रीन पर आए हैं एक धमाकेदार एक्सप्रेशन के साथ दिखाई दिए हैं| अगर बात करें राधिका मदान के अभिनय की तो वह फिल्म को सबसे ज्यादा मजबूती देती नज़र आई है| अगर हम कहें कि इस मूवी के बाद अभिनेत्री की किस्मत बदलने वाली है तो ये कहना गलत नही होगा|

अक्षय कुमार के आगे उनका कॉन्फिडेंस लेवल हर बार टॉप पर दिखाई दिया है| परेश रावल भी अपने परेश गोस्‍वामी के छोटे से किरदार में शानदार नजर आए हैं| बात करें सीमा बिस्वास की तो उन्होंने अक्षय की मां के रोल को बहुत ही आकर्षक और काबिलेतारीफ तरीके से निभाया है| साउथ सुपरस्टार सूर्या ने भी मजेदार कैमियो के साथ एंट्री ली है|

निष्कर्ष


अंत में हम यही कह सकते हैं कि अगर आप अक्षय कुमार की शानदार एक्टिंग को मिस कर रहे थे तो `सरफिरा` फिल्म आपको बिलकुल भी निराश नही करेगी| उनके अलावा राधिका मदान का किरदार भी आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाला है| फिल्म को देखने के बाद आप अक्षय के साथ-साथ उनकी भी जमकर तारीफ करने वाले हैं| इस कहानी को आप अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर देख सकते हैं|

End of content

No more pages to load