स्टार प्लस शो ‘माटी से बंधी डोर’ के वैजू और जया की ज़िंदगी में आने वाला है ट्विस्ट!

Monday, July 22, 2024 14:02 IST
By Santa Banta News Network
स्टार प्लस के शो माटी से बंधी डोर में ऋतुजा बागवे (वैजू) का रोल निभा रही हैं, जबकि अंकित गुप्ता (रणविजय) की किरदार में हैं। स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की बैकड्रॉप में सेट कहानी है। यह वैजू की कहानी है, जो खेतों में काम करके अपने परिवार का साथ देती है। लेकिन उसकी किस्मत में कुछ और ही है। वैजू परिवार से जुड़ी, मेहनती और सपनों की बुनियाद पर खड़ी है। उसका लक्ष्य है अपनी जीवनशैली को सुधारकर गांव की उन्नति में योगदान देना।

स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर वैजयंती की इमोशन से भरी उलझन वाली कहानी है, जो दिखाती है की कैसे अपने परिवार की मदद करने के लिए वो अपनी जिंदगी में संघर्ष करती है। रणविजय से मिलने के बाद उसकी जिंदगी में होने वाले बदलाव को भी देखने मिलने वाला है। शो में रिश्तों की गहराई और संस्कृति के विशेष पहलुओं को भी दिखाया जाएगा। व्यूअर्स को वैजयंती और रणविजय की शादी भी देखने मिलेगी, जो अजीब सी परिस्थिति में होती है। अब, शो में देखना दिलचस्प होगा की कैसे वैजयंती बिना प्यार की शादी में ढूंढती है, साथ ही अपनी जीवनशैली को ठीक करने और अपने गांव को बेहतर बनाने के अपने सपनों को जिंदा रखती है।

शो माटी से बंधी डोर का मौजूदा ट्रैक वैजू, रणविजय और जया पर केंद्रित है। रणविजय और जया की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके अलावा, वैजू ने उनके लिए एक खास गरबा नाइट का आयोजन किया है, जिसमें कुछ खास मेहमान शामिल होंगे। मशहूर गरबा सिंगर्स की जोड़ी प्रीति और पिंकी रणविजय और जया की संगीत रात में शो माटी से बंधी डोर में परफॉर्मेंस देंगी। रणविजय और जया की लव स्टोरी कॉलेज के दिनों से शुरू हुई थी, जिसमें कई मुश्किलें और चुनौतियाँ आईं। लेकिन अब आखिरकार रणविजय और जया एक साथ हैं और शादी के लिए तैयार हैं। क्या रणविजय और जया की लव स्टोरी अपनी मंजिल तक पहुंचाएगी, या फिर किस्मत को है कुछ कुछ मंजूर ?

स्टार प्लस के शो माटी से बंधी डोर के अंकित गुप्ता उर्फ ​​रणविजय इस बारे में बात करते हुए कहते हैं, "रणविजय और जया ने अपने जीवन में बहुत सारे भावनात्मक संघर्षों का सामना किया है। अनचाहे हालातों की वजह वह अलग हो गए थे, लेकिन अब जबकि किस्मत ने कुछ और ही सोच रखा है, तो वह शादी करने जा रहे हैं और उनकी शादी की तैयारियाँ जोरों पर हैं। अब क्या रणविजय और जया असल में शादी करेंगे, या किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा है? हाई वोल्टेज ड्रामे के लिए बने रहें और देखें कि उनकी कहानी क्या मोड़ लेती है।"

'माटी से बंधी डोर' स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे प्रसारित होता है।
डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ट्रॉन: एरेस' का नया ट्रेलर जेफ़ ब्रिजेस की वापसी!

डिज़्नी ने ट्रॉन: एरेस का नया भाषाई ट्रेलर जारी किया है, जो अभूतपूर्व ट्रॉन फ्रैंचाइज़ी की बहुप्रतीक्षित तीसरी फ़िल्म है

Friday, July 18, 2025
ओटीटी रिलीज़ से पहले टीवी पर प्रीमियर के साथ 'कंगुवा' की महाकाव्य दुनिया देखने के लिए तैयार रहिये!

कंगुवा की शानदार दुनिया में कदम रखिए - पुनर्जन्म, बदले और सच्ची भावनाओं की एक गाथा - जहाँ आदिवासी कबीले, निडर

Friday, July 18, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025