अभिरा और अरमान 'ये तीज बड़ी है मस्त मस्त' में फैलाएंगे प्यार का जादू!

Friday, August 02, 2024 15:46 IST
By Santa Banta News Network
स्टार प्लस दर्शकों को कई तरह की इमोशंस का एहसास कराने वाले दिलचस्प और अनोखे कंटेंट की पेशकश के लिए जाना जाता है। बता दें कि चैनल के पास एंटरटेनमेंट और सशक्तीकरण दोनों के लिए डिज़ाइन किए गए शो की एक बेहतरीन लाइनअप है। इनमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, माटी से बंधी डोर, झनक, दिल को तुमसे प्यार हुआ और ये है चाहतें शामिल हैं, जो जिनकी कहनी फैमिली ड्रामा और रोमांस पर केंद्रित हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

तीज के लिए, स्टार प्लस पर 'ये तीज बड़ी है मस्त मस्त' प्रसारित किया जाएगा। तीज एक ऐसा त्यौहार है जो उत्तर भारत और भारत के अन्य भागों में विवाहित महिलाओं और अविवाहित लड़कियों द्वारा मनाया जाता है। वे अपने पति या होने वाले पति की लंबी उम्र की कामना करने करने के लिए गाती, नाचती, अनुष्ठानों के साथ ही प्रार्थना करती हैं। कहा जाता है कि औरतें और लड़कियां उपवास के साथ मानसून के मौसम का भी स्वागत करती हैं। 'ये तीज बड़ी है मस्त-मस्त' के साथ फैंस अपने पसंदीदा स्टार प्लस के स्टार्स और कपल्स को बॉलीवुड के हिट गानों पर डांस और अनोखे स्किट्स और एक्ट करते हुए भी देख पाएंगे।

'ये तीज बड़ी है मस्त मस्त' के साथ दर्शकों को स्टार प्लस के कलाकारों द्वारा कई तरह के डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगे। इनमें से एक परफॉर्मेंस में शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कलाकार समृद्धि शुक्ला (अभिरा) और रोहित पुरोहित (अरमान) भी शामिल होंगे। यह जोड़ी "मनवा लागे" और "लाल इश्क" जैसे रोमांटिक गानों पर परफॉर्म करेगी। दर्शकों के लिए अपनी पसंदीदा जोड़ी को एक साथ डांस करते हुए और प्यार का जादू बिखेरते हुए देखना एक ट्रीट होगा।

स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की समृद्धि शुक्ला उर्फ ​​अभिरा ने शेयर करते हुए कहा है, "यह अभिरा की पहली तीज है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूँ। 'ये तीज बड़ी है मस्त मस्त' में स्टार परिवार के सभी कलाकार एक छत के नीचे आ रहे हैं और मैं दर्शकों द्वारा इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ। मैं अपने सह-कलाकार रोहित पुरोहित उर्फ ​​अरमान के साथ मनवा लागे, लाल इश्क और तू है तो दिल धड़कता है जैसे गानों पर परफॉर्म करूंगी। मैं बहुत उत्साहित हूँ; जोश हाई है... बने रहें!"

5 अगस्त से 9 अगस्त तक शाम 6.30 बजे स्टार प्लस पर देखिए 'ये तीज बड़ी है मस्त-मस्त'!
डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ट्रॉन: एरेस' का नया ट्रेलर जेफ़ ब्रिजेस की वापसी!

डिज़्नी ने ट्रॉन: एरेस का नया भाषाई ट्रेलर जारी किया है, जो अभूतपूर्व ट्रॉन फ्रैंचाइज़ी की बहुप्रतीक्षित तीसरी फ़िल्म है

Friday, July 18, 2025
ओटीटी रिलीज़ से पहले टीवी पर प्रीमियर के साथ 'कंगुवा' की महाकाव्य दुनिया देखने के लिए तैयार रहिये!

कंगुवा की शानदार दुनिया में कदम रखिए - पुनर्जन्म, बदले और सच्ची भावनाओं की एक गाथा - जहाँ आदिवासी कबीले, निडर

Friday, July 18, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025