Bollywood News


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने पहले बच्चे बेबी गर्ल का किया स्वागत!

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने पहले बच्चे बेबी गर्ल का किया स्वागत!
हिंदी सिनेमा के पॉवर फुल अभिनेता रणवीर सिंह और उनकी खूबसूरत पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने माँ बाप बनने की जानकारी बीते दिन फैन्स के साथ साँझा की है| इस गुड न्यूज़ को उन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है|

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक प्यारी सी तस्वीर में लिखते हैं "बेबी गर्ल का स्वागत है - 8.9.2024"| उनकी इस पोस्ट को देखने के बाद बॉलीवुड हस्तियों की तरफ से इस जोड़े को खूब सारी बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं| आलिया भट्ट से लेकर शरवरी और श्रद्धा कपूर से लेकर, परिणीति चोपड़ा, कृति, पूजा हेगड़े, अभिषेक बच्चन और अर्जुन कपूर जैसे लोकप्रिय कलाकार बधाई और अपना आशीर्वाद दे रहे हैं| देखिये पोस्ट:




दो दिन पहले ही इस लव बर्ड ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साँझा की थी| जिसमें दीपिका ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में अपना बेबी बंप दिखाती नज़र आई थी| इनमें रणवीर सिंह भी मुस्कुराते हुए नज़र आए थे। दीपिका और रणवीर ने इसी साल फरवरी में प्रेग्नेंसी के बारे में अपने फैन्स के साथ जानकारी शेयर की थी| इस जोड़े ने अनंत अंबानी प्री-वेडिंग के समय सितंबर में बेबी होने की पोस्ट डाली थी|

End of content

No more pages to load