'सिंघम अगेन' का डे 7 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्देशक रोहित शेट्टी की यह मूवी अपना पहला हफ्ता पार कर चुकी है| अजय देवगन स्टारर इस प्रोजेक्ट में करीना कपूर, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और सलमान खान जैसे मशहूर कलाकारों ने अपने अभिनय का दम दिखाया है| यह फिल्म अपने पहले हफ्ते में ही 170 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है|
बीते दिन इस फिल्म ने का पुरे भारत में सभी भाषाओं की रिलीज़ को मिलाकर 25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8.70 करोड़ का कारोबार किया है| जबकि बुधवार के दिन इस फिल्म ने 10.22 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म क्रिटिक्स की मानें तो यह मूवी दूसरे हफ्ते वैश्विक स्तर पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है|
सिंघम अगेन की कमाई में आई गिरावट का कारण फ़िल्म 'भूल भुलैया 3' भी बनी हुई है| इसमें कार्तिक आर्यन के साथ त्रिपती डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं| अगर बात करें अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन की तो इसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान अहम किरदारों में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आए हैं|
'सिंघम अगेन' का बॉक्स ऑफिस पर डे 7 कलेक्शन: अजय स्टारर फिल्म 170 करोड़ के पार!
Friday, November 08, 2024 10:29 IST
