Bollywood News


अपने जन्मदिन की बात करते हुए किंग कोहली ने कही दिल छू लेने वाली बात!

अपने जन्मदिन की बात करते हुए किंग कोहली ने कही दिल छू लेने वाली बात!
आपकी जानकारी के लिए बता दें बीती 5 नवंबर, 2024 को भारत के लोकप्रिय क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना 36 वें साल का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था| कुछ समय पहले इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि "उन्होंने अपना यह ख़ास दिन पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों वामिका और अकाय कोहली के साथ बड़े से शांत रूप से एन्जॉय किया था|

हाल ही में अनुष्का और विराट की रोमांटिक जोड़ी बॉम्बे के मशहूर साउथ इंडियन रेस्टोरेंट बेन्ने में ब्रेकफास्ट का आनंद लेती दिखाई दी थी| बीते दिन यह लव बर्ड नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बेटी के जन्मदिन समारोह में पहुंचा था| यहाँ पर भी एक प्रोग्राम के दौरान विराट ने अपनी पर्सनल और उन्होंने पेशेवर लाइफ के बारे में कई बातें साँझा की थी|

यह पहला मौका था जब विराट ने इतने शांत तरीके से अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट किया था| क्रिकेटर ने इस बारे में कहा भी था कि यह पूरा दिन मेरी बेटी वामिका के नाम था| अगर आपको पता हो कुछ समय पहले विराट ने पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा से बेटी वामिका के बारे में बताया था कि "नार्मल लाइफ में आप कभी भी गुस्सा या शक्त हो सकते हो, लेकिन जब आपके पास आपका छोटा बच्चा होता है उस समय आप उसके सामने कुछ नही कर सकते"|



इसके जवाब में रॉबिन ने कहा था कि "तो क्या वामिका आपको आस-पास घुमती है| इस सवाल पर विराट ने बिल्कुल हाँ"| यह लव बर्ड ज़्यादातर लंदन में अपने बच्चों के साथ एन्जॉय करता दिखाई देता है| विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी की थी और साल 2021 में इन्होने अपने पहले बच्चे बेटी वामिका का स्वागत किया था| इसी साल विराट और अनुष्का ने अपने दूसरे बच्चे लड़के अकाय का अपनी नई दुनिया में स्वागत किया था।

End of content

No more pages to load