Bollywood News


बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' में से किसकी हुई जीत!

बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' में से किसकी हुई जीत!
इस दिवाली पर भारतीय सिनेमाघरों में दो बड़ी फ़िल्में 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' रिलीज़ की गई थी| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूसरा हफ्ता खत्म होने से पहले ही यह दोनों प्रोजेक्ट 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गए थे|

रोहित शेट्टी के निर्देशन में तैयार अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' ने इस आंकड़े को पार करने के लिए पूरे 9 दिन लगे थे| वहीं अनीस बज्मे द्वारा निर्देशित कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' ने इस आंकड़े को 10 दिन में पार किया था|



वर्तमान समय के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 'सिंघम अगेन' थोड़े अंतर से ही 'भूल भुलैया 3' से आगे चल रही हैं| इससे फैन्स ये अंदाज़ा लगा सकते हैं कि आने वाला समय किसका होगा ये कहना अभी बहुत मुश्किल है|



अगर बात करें दोनों निर्देशकों के सुपरहिट प्रोजेक्ट्स की तो रोहित शेट्टी ने यह चौथी 200 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बनाई है| इससे पहले उनकी चेन्नई एक्सप्रेस, गोलमाल अगेन और सिम्बा भी 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं|

वहीँ अनीस बज़्मी पिछले तीन दशकों से फ़िल्मी जगत में एक्टिव नज़र आ रहे हैं| साल 2022 में उनके द्वारा निर्देशित 'भूल भुलैया 2' उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में एक थी| जबकि इस साल 'भूल भुलैया 3' ने उनके स्तर को और ऊँचा कर दिया है|

अंत में हम यही कह सकते हैं कि इन दोनों मूवीज में कौन किस पर भरी पड़ेगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा| अभी तक की बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन से अंदाज़ा लगा पाना मुश्किल है|

End of content

No more pages to load